होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापसी को लेकर बिजली कर्मियों का ‘ज्ञापन दो अभियान’ तीसरे दिन भी जारी
 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापसी को लेकर बिजली कर्मियों का ‘ज्ञापन दो अभियान’ तीसरे दिन भी जारी
Updated: 11/18/2026 10:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापसी को लेकर बिजली कर्मियों का ‘ज्ञापन दो अभियान’ तीसरे दिन भी जारी 
- राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को सौंपा सम्बोधित ज्ञापन  |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस कराने की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 16 से 22 नवंबर तक चलाया जा रहा  ‘ज्ञापन दो अभियान’ आज तीसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मार्च 2023 के आंदोलन तथा निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस कराने के लिए सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की गयी है।संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मार्च 2023 के आंदोलन के बाद तत्कालीन ऊर्जा मंत्री  अरविंद कुमार शर्मा के साथ हुए समझौते तथा बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने के स्पष्ट निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते और उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक उनका समुचित अनुपालन नहीं किया गया है। संघर्ष समिति ने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सभी लंबित उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस कराने की मांग की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि बिजली कर्मियों का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिए। मार्च 2023 के आंदोलन एवं निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान की गई सभी लंबित दंडात्मक कार्यवाहियां, दर्ज एफआईआर, स्टेट विजिलेंस की जांच तथा अन्य उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां तत्काल वापस ली जानी चाहिए। संघर्ष समिति ने यह भी मांग की कि निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान बर्खास्त एवं सेवा से हटाए गए संविदा कर्मियों को पुनः सेवायोजित किया जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पी एस बाजपेयी, गौरव दीक्षित, कपिल मुनि तथा हशमत उल्ला खान, पवन तांबे , शिवशंकर आदि ने प्रतिभाग किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील
निर्वाचन की तैयारियों से जुड़ी बैठक में अनुपस्थित 30 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा में हुई तीरों की बौछार
प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद निदेशक ने चकरपुर मंडी का किया निरीक्षण
बजरिया पुलिस का बड़ा प्रहार, चार तस्कर गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :