होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  निर्वाचन की तैयारियों से जुड़ी बैठक में अनुपस्थित 30 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
 
निर्वाचन की तैयारियों से जुड़ी बैठक में अनुपस्थित 30 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Updated: 11/18/2026 11:09:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

निर्वाचन की तैयारियों से जुड़ी बैठक में अनुपस्थित 30 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
*26 सेक्टर अधिकारी और चार जोनल मजिस्ट्रेट रहे गैरहाजिर, दो दिन में देना होगा जवाब
*संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।.आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 30 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें 26 सेक्टर अधिकारी और चार जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 16 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। इसके बावजूद 26 सेक्टर अधिकारी और चार जोनल मजिस्ट्रेट बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
*निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अनुपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दो दिन के भीतर उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के अंतर्गत कार्रवाई भी की जा सकती है, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील
दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा में हुई तीरों की बौछार
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापसी को लेकर बिजली कर्मियों का ‘ज्ञापन दो अभियान’ तीसरे दिन भी जारी
प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद निदेशक ने चकरपुर मंडी का किया निरीक्षण
बजरिया पुलिस का बड़ा प्रहार, चार तस्कर गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :