होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न
Updated: 11/20/2026 11:28:00 PM By Reporter-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न ट्रेडों से जुड़े व्यापारी एवं उद्योग बंधु उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं और उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा प्रस्तुत कुल 06 बिंदुओं में से 05 बिंदुओं का निस्तारण किया जा चुका है। शेष बिंदु के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी से बचाएं।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों से संवाद करते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त किए तथा आश्वस्त किया कि व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने और उद्योगों के विकास के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद में व्यापार एवं औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बंधुओं से जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एवं उद्यमी 30 नवंबर 2026 तक अपनी-अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा अपने प्रतिष्ठानों, आसपास के लोगों, कर्मचारियों एवं अन्य नागरिकों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
बैठक का संचालन सहायक आयुक्त राज्य कर  दीपक सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपायुक्त राज्य कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यापारी प्रतिनिधि के.जी. अग्रवाल, विवेक गुप्ता, राधा कृष्ण ओमर, हिरदेश, राकेश, शरद गुप्ता, अवधेश गुप्ता, आनंद अग्रवाल, राधे, जयकिशोर, अमित, मकसूद अहमद, धीरेंद्र गुप्ता, प्रियांशु पुरवार, अंकित ओमर, शाश्वत ओमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने की जनसुनवाई, 15 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
दीपक की लौ से कच्चे खपरैल वाले मकान में लगी आग,गृहस्ती का सामान जलकर हुआ राख
राठ में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का खेल, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
गिरवर जंगल में मिली अज्ञात महिला की सिरकटी लाश
टुल्लू पंप जब्तीकरण अभियान का दिखा सकारात्मक असर, गहरौली में पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :