होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  टुल्लू पंप जब्तीकरण अभियान का दिखा सकारात्मक असर, गहरौली में पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधार
 
टुल्लू पंप जब्तीकरण अभियान का दिखा सकारात्मक असर, गहरौली में पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधार
Updated: 11/20/2026 11:34:00 PM By Reporter-

टुल्लू पंप जब्तीकरण अभियान का दिखा सकारात्मक असर, गहरौली में पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में सभी परिवारों को समान एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध टुल्लू पंपों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह ने आज विकासखंड मुस्करा के ग्राम गहरौली का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर अभियान के प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। विगत 16 नवंबर को ग्राम गहरौली में निरीक्षण के दौरान पेयजल पाइपलाइन में अवैध रूप से लगाए गए 13 टुल्लू पंप जब्त किए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि टुल्लू पंप हटाए जाने के बाद पेयजल आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है तथा अब गांव के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित घरों तक भी नियमित एवं पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से नलों में पर्याप्त स्वच्छ पानी मिल रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक परिवार तक समान रूप से पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल पाइपलाइन में टुल्लू पंप का प्रयोग न करने तथा दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापक जनहित में इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कई घरों के बाहर लगे नलों में टोटी न होने से पानी व्यर्थ बहता पाया गया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित लोगों को तत्काल टोटी लगवाने और पेयजल की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि पेयजल लाइन में टुल्लू पंप का प्रयोग करते पाए जाने अथवा जलापूर्ति बाधित करने वालों के विरुद्ध पंप जब्तीकरण के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय पुलिस बल तथा जल जीवन मिशन की कार्यकारी संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने की जनसुनवाई, 15 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
दीपक की लौ से कच्चे खपरैल वाले मकान में लगी आग,गृहस्ती का सामान जलकर हुआ राख
राठ में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का खेल, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
गिरवर जंगल में मिली अज्ञात महिला की सिरकटी लाश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :