दीपक की लौ से कच्चे खपरैल वाले मकान में लगी आग,गृहस्ती का सामान जलकर हुआ राख
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी विधवा महिला रानी पत्नी स्व लल्लू कोरी के कच्चे खपरैल वाले मकान में दीपक की लौ से पर्दे में आग लग गई जब तक यह लोग जान पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रात साढ़े नौ बजे धुंआ व आग की लपटे दिखाई देने पर ग्रामीण मौके पर गए। तथा आग ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दमकल दस्ते को दी। लेकिन दमकल गाड़ी मौके तक रास्ता संकरा होने के कारण नहीं पहुंच पाई ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। महिला रानी ने बताया कि इसमें मेरी पूरी गृहस्थी का सामान रखा था। तथा नकद बीस हजार रूपये व जेवर तथा कपड़े, पासबुक आधार कार्ड तथा दो कुंतल गेहूं, आटा दाल, चना आदि सब जल गए। पीड़ित ने बताया कि इस आगजनी में मकान सहित सामान का एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। तथा गांव के लेखपाल को घटना की सूचना
दी गई है।