वंचित जातियों को घुमंतू कहने पर भड़का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘मंत्री मुर्दाबाद’ और ‘आरक्षण लागू करो’ के नारे
-मामला कन्नौज जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर राष्ट्रहित इंडियन पार्टी (सेक्यूलर) के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का
-जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रदर्शनकारियों ने भेजा ज्ञापन
-राष्ट्रहित इंडियन पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से की अपनी मांगों को मानने की अपील
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने राजनीति में शून्य भागीदारी रखने वाली सभी वंचित जातियों के लोगों को घुमंतू कहने पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरक्षण को लागू करने का भी उदघोष किया। बताते चलें कि विगत दिन कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था।सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी पहुंची थी।कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी सरकार के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी पहुंचे थे। इसके अलावा समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता भी कार्यकम में शामिल हुए थे।शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी (राष्ट्रीय इंडियन पार्टी/सेक्युलर)राष्ट्रीय अध्यक्ष जानंद गिहार, राजीव गिहार, अगर गिहार, आंसय लोधी आदि नारेबाजी करते हुए पहुंचे।उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण जी के द्वारा एससी, एसटी, ओबीसी की वंचित बेरोजगार, निरक्षर, आवासहीन भूमिहीन, वित्तविहीन, सदियों से राजनीति में शून्य भागीदारी रखने वाली सभी वंचित जातियों के लोगों को घुमंतू कहकर अपमानित ना किया जाए। बल्कि ऐसी सभी वंचित जातियों को आरक्षण के तहत सभी क्षेत्रों में भागीदारी दी जाए।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी समाज को विकसित समाज, शक्तिशाली समाज, मजबूत समाज, समृद्धशाली समाज, शिक्षित समाज, जागरूक समाज, प्रतिष्ठित समाज बनाने के लिए उस समाज को शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी देकर डीएम, एसपी, प्रोफेसर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वकील, जज, पत्रकार, विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनाया जाए।ताकि यह समाज किसी के सामने भीख ना मांग सकें।सिर्फ घुमंतू कहकर अपमानित करने से किसी भी समाज का कल्याण नहीं हो सकता है।
घुमंतू शब्द हमारा एससी एसटी समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। हमारे समाज ने मुगलों और अंग्रेजों को भारत से मार के भगाया है। घुमंतू शब्द को तत्काल आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध किया जाए।उपरोक्त पार्टी के नेताओं ने आगे कहा कि,बाबा साहब डॉ.अंबेडकर जी ने एससी-एसटी ओबीसी आरक्षण से इन वर्गों को मजबूत बनाने के लिए नौकरियों में आरक्षण, शिक्षा में आरक्षण, प्रमोशन में आरक्षण, राजनीति में आरक्षण की व्यवस्था दी।इसी कारण इन वर्गों की जातियों के हजारों करोड़ों लोग DM, SP. MP, MLA CM के अलावा हजारों करोड़ गरीब लोगों का उद्धार हुआ।इसमें मंत्री असीम अरुण जी की भी आरक्षण मिला और आरक्षण से वह भी आईपीएस अधिकारी बने।यदि मंत्री जी चाहते हैं इन वंचित जातियों को जनजाति आरक्षण मिले। तो आरक्षण उपवर्गीकरण को लागू कराकर सभी को भागीदारी दिलाए।और साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की सभी SC.OBC बंचित जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराकर 2% से 20% आरक्षण लागू करवाऐ। मंत्री जी नहीं चाहते हैं इन बंचित जातियों में भी कोई विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री बने।उपरोक्त नेताओं ने आगे कहा कि,मंत्री जी चाहते तो इस वंचित समाज में तमाम लोगों को सभी एससी एसटी ओबीसी की वंचित जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए और 2% तमाम लोगों को एमएलसी,विधायक लोकसभा-राज्यसभा सांसद, मंत्री बनवा देते।को 20% किया जाए।सभी का शुद्ध नाम से जाति प्रमाण पत्र भी बनाया जाए।और किसी भी समाज को घुमंतू जैसे अपमानजनक शब्द से संबोचित ना किया जाए।आगे कहा कि कन्नौज में बीरु गिहार जैसे तमाम गिहार समाज के लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे भाजपा के लोग किए हुए हैं।जबकि वीरू गिहार के मामले में निखनन,लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार एसडीम, के आदेश के बावजूद जिलाधिकारी महोदय व मंत्री असीम अरुण जी कब्जा नहीं दिला पा रहे हैं।इससे यह भी साबित होता है मंत्री जी को एससी एसटी के लोगों से कोई लेना देना नहीं है।अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से उपरोक्त प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी भेजा।
|