डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश,22 नवंबर से चलेगा पोलियो अभियान
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई।इसमें स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समय से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने टीबी मरीजों को किट वितरण 80 से बढ़ाकर 90 प्रतिशत से अधिक करने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने तथा जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान तत्काल करने को कहा।जलालाबाद ब्लॉक में 19 नवंबर से सात दिसंबर तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए 112 टीमें और 22 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। डीएम ने अधिक से अधिक पात्र लोगों को दवा खिलाने के निर्देश दिए। वहीं 22 नवंबर से पोलियो अभियान चलाकर सभी पात्र बच्चों को खुराक पिलाने को कहा।उन्होंने 108 की 24 और 102 की 23 एंबुलेंस को क्रियाशील रखने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्तिक पूर्णिमा पर 23 और 24 नवंबर को मेहंदीघाट में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।बैठक में सीएमओ डॉ.विकास चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।