होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आलू की बुवाई करते समय खेत से निकली नंदी बाबा की विशाल मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
 
आलू की बुवाई करते समय खेत से निकली नंदी बाबा की विशाल मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Updated: 11/21/2026 2:47:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

‎आलू की बुवाई करते समय खेत से निकली नंदी बाबा की विशाल मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
‎-मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर गांव का
‎-मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने खुदाई कराकर मूर्ति को स्थानीय मंदिर में कराया स्थापित
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।खेत में आलू फसल की बुआई के दौरान नंदी बाबा की विशाल मूर्ति निकलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।सूचना पर मौके पर पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी पहुंचे।मूर्ति को स्थानीय मंदिर में स्थापित कराया गया है।बताते चलें कि सदर कोतवाली के चौराचांदपुर गांव में आलू की फसल बुआई कार्य चल रहा है। इसी गांव के खेत स्वामी शंभू खान उर्फ विरासत भी अपने खेतों पर आलू बुआई को लेकर खेत की खुदाई करवा रहे थे। जिस समय खेत पर कार्य चल रहा था इसी दौरान खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर से एक विशाल मूर्ति निकली। खेत पर कार्य कर रहे लोगों ने देखा तो बताया कि, विशाल मूर्ति नंदी महराज की है,इसके अलावा मूर्ति का अनुमानित वजन 5/6 क्विंटल बताया जा रहा है।खबर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंची तो बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।सूचना पर स्थानीय पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जिला संयोजक पंकज कुमार भी संगठन के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मूर्ति को स्थानीय मंदिर में स्थापित कराया गया।मंदिर में नंदी की मूर्ति स्थापित होते ही लोगों की भीड़ दर्शन को मंदिर पहुंचने लगी। खेत पर मौजूद ग्रामीण बबलू ने नंदी मूर्ति कैसे निकली इसके बारे में बताया।मामले में विहिप की ओर से दावा किया गया कि जिस खेत से नंदी बाबा की मूर्ति मिली है,वहां पहले एक प्राचीन मंदिर हुआ करता था।संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से खेत में पुरातात्विक जांच और व्यवस्थित खुदाई कराने की मांग की है।पदाधिकारियों का कहना था कि जांच के दौरान खेत से अन्य प्राचीन मूर्तियां और पुरातात्विक अवशेष भी मिल सकते हैं।गांव में मौके पर पहुंची पुलिस ने नंदी बाबा के दर्शन को आस्था के चलते उमड़ रही भीड़ को व्यवस्थित किया।मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों की माने तो खेत से मिली मूर्ति की प्राचीनता और मंदिर होने के दावे की बात अधिकारिक पुष्टि और पुरातात्विक जांच के बाद ही होने की बात कही जा रही है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश,22 नवंबर से चलेगा पोलियो अभियान
‎कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, 12 मोटर बोट और 20 गोताखोर रहेंगे तैनात
‎वंचित जातियों को घुमंतू कहने पर भड़का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘मंत्री मुर्दाबाद’ और ‘आरक्षण लागू करो’ के नारे
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने की जनसुनवाई, 15 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :