होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आईएमए कानपुर शाखा द्वारा लगा निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो जांच शिविर
 
आईएमए कानपुर शाखा द्वारा लगा निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो जांच शिविर
Updated: 11/22/2026 7:18:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईएमए कानपुर शाखा द्वारा लगा निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो जांच शिविर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,  कानपुर शाखा द्वारा रविवार को आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी, आईएमए भवन, परेड, कानपुर में के केयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बड़ा चौराहा एवं कार्डियाकमेटेबॉलिक सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क हृदय एवं न्यूरो जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।सर्दियों के मौसम में हृदयाघात एवं स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लोगों को इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने, समय रहते उनकी पहचान एवं बचाव के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष कुमार गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, HbA1c एवं डायबिटिक न्यूरोपैथी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयों का वितरण एवं अन्य जांचों पर विशेष छूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।शिविर में कुल 160 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न प्रकार की जांचें संपन्न की गईं। इनमें ब्लड शुगर की 140, ईसीजी की 40, लिपिड प्रोफाइल की _65, HbA1c की 35 एवं डायबिटिक न्यूरोपैथी  की 30 जांचें शामिल रहीं।इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने कहा कि हृदय एवं मस्तिष्क से संबंधित बीमारियां आज एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही हैं। विशेषकर सर्दियों में इनका जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श बेहद आवश्यक है।आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी के चेयरमैन डॉ. आर.एन. चौरसिया ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सदैव समाज के प्रति अपनी चिकित्सा संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी इसी सेवा भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसका संचालन आईएमए परिसर में विगत कई वर्षों से प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है। यहां नगर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करते हैं। ओपीडी के माध्यम से समय-समय पर विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्रा, आईएमए चैरिटेबल मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी के चेयरमैन डॉ. आर.एन. चौरसिया, उपाध्यक्ष डॉ. विकास मिश्रा एवं डॉ. अमित कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
माघ मेला कल्पवास शिविर की तैयारियां शुरू, 14 जनवरी को होगा भूमि पूजन
सर्दियों की शुरुआत में आम के पेड़ सूखने पर करें विशेष उपाय: डॉ विवेक
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर चालक की मौत मचा कोहराम
कैप्टन बीपीएस पब्लिक स्कूल में गूंजा संविधान का संदेश,विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, मेंहदी घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :