माघ मेला कल्पवास शिविर की तैयारियां शुरू, 14 जनवरी को होगा भूमि पूजन
- मेला संयोजक चयन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सनातन सेवा सत्संग समिति की मासिक बैठक किदवई नगर स्थित वंदना मिश्रा सदन में बृजेश शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व सांसद सत्य देव पचौरी, ,डॉ. उमेश पालीवाल, एवं प्रमोद नारायण मिश्र सी ए के डी शुक्ला के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मनोज सिंह भदौरिया, डॉ सुरभि मिश्रा, अजय मिश्रा,विजय पंडित और सुधीर शुक्ला शीलू ने ईश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। संचालन आर के अग्निहोत्री ने किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्रा ने बताया कि संस्था का आठवां माघ मेला कल्पवास शिविर 14 जनवरी 2027 को भूमि पूजन के साथ प्रयागराज में प्रारंभ होगा, जिसमें रुद्र महायज्ञ, सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान, भागवत महापुराण, राम कथा,संत भंडारा, कन्या भोज, बाल प्रतियोगिताएं और कवि सम्मेलन आदि होंगे।कोषाध्यक्ष पवन तिवारी ने सनातन वाहन यात्रा की समीक्षा करते हुए अगले वर्ष दीपावली मिलन और यात्रा में एक सप्ताह का अंतर रखने का सुझाव दिया। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा किअपार भीड़ होने के बाद भी यात्रा व्यवस्थित रही जो कि नई पीढ़ी को संस्कारित करने में सहायक होगी।घनश्याम दीक्षित के प्रस्ताव पर माघ मेला के संयोजक चयन हेतु पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसमें जगदीश प्रसाद गुप्ता, अभय शंकर दुबे, इंद्र नारायण तिवारी, आर.के. अग्निहोत्री और राजीव भट्ट सदस्य होंगे। कमेटी 15 दिन में संयोजक का चयन कर रिपोर्ट प्रेषित करेगी। पूर्व सांसद सत्य देव पचौरी ने कहा कि सनातन धर्म में जड़ चेतन समेत संपूर्ण मानवता के हित के लिए काम किया जाता है इसीलिए सनातन सदा से था और है आगे भी रहेगा। सनातन की विभूतियां के संचालक ऋषि शुक्ला, , यमुना प्रसाद पांडे ज्योति मिश्रा ने बताया कि महापुरुषों के कृतित्व/व्यक्तित्व के विषय में शहर के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही है जिसमें सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। व्यापार मंडल के ज्ञानेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन का सबसे बड़ा पर्व विश्व प्रसिद्ध माघ मेला में संस्था कल्पवास शिविर लगाती है, जोकि हमारे ऋषियों मुनियों की समृद्धि शाली, दूरदर्शी सोच के कारण ही हम सब सनातनी गौरवान्वित हैं आशीष दीक्षित ने बताया कि प्रयागराज तीर्थ में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के प्रचार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। आए हुए अतिथियों के प्रति आभार उप सचिव शरद मिश्रा ने किया तथा स्वल्पाहार के लिए निवेदन किया। बैठक में अमित बाजपेई संतोष तिवारी, शैलू तिवारी रजनी चतुर्वेदी, राम किशन अग्रवाल,भोला नाथ पांडे, श्री नाथ गुप्ता,उपेंद्र मिश्रा, अतुल अवस्थी, प्रेम कमल उत्तम, कुंती गुप्ता, रवि गुप्ता, हरि स्वरूप शुक्ला, ,उमेश तिवारी, मनोज शुक्ला, , एच.एस. दुबे, पी एन राय,, सुभाष मिश्रा, शशिकांत पांडे, निमिष त्रिपाठी, गंगाराम पाल, इंद्रेश पांडे, रा, आदि उपस्थित रहे।