होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  करंट की चपेट में आकर बंदर की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार
 
करंट की चपेट में आकर बंदर की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार
Updated: 11/22/2026 10:19:00 PM By Reporter-

करंट की चपेट में आकर बंदर की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों ने विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा में रविवार सुबह पावर हाउस परिसर के पास हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सामने स्थित कांशीराम कॉलोनी के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बंदर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन विद्युत करंट का प्रभाव इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बंदर के सिर और कूल्हे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसमें सिर पर सबसे अधिक चोट बताई गई। घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों ने फोन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रखंड मंत्री सुशील कुमार सोनी को दी। सूचना मिलते ही विहिप प्रखंड मंत्री सुशील कुमार सोनी एवं अध्यक्ष अमित सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत बंदर के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। सभी ने मिलकर कुरारा स्थित भगत तालाब मंदिर के समीप मौन बागान मैदान में गड्ढा खोदकर बंदर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बच्चों ने भी अंतिम संस्कार में सहभागिता निभाई। सभी ने नम आंखों से बंदर को भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर मीडिया से जुड़े  अभिनव तिवारी समाजसेवी ने कहा कि सनातन धर्म की यही विशेषता है कि हम सभी प्राणी मात्र के कल्याण और उनके प्रति करुणा का भाव रखते हैं। प्रत्येक जीव के प्रति संवेदना और सम्मान रखना हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं, कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद बंदर की आत्मा की शांति के लिए कॉलोनी में कन्या भोज आयोजित कर प्रार्थना करने का निर्णय लिया। इस दौरान रामलखन द्विवेदी, विजय अहिरवार, रमेश, भोला, शमीम, राधिका वैष्णवी, रावेन्द्र धुरिया, रवि सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
घटना ने जहां एक ओर लोगों को भावुक कर दिया, वहीं बेजुबान जीव के प्रति स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता और सामूहिक सहभागिता ने मानवता एवं जीव दया का संदेश भी दिया

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
हमीरपुर में आयोजित हुई ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, परखी गईं आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव की तैयारियां
धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत, बाइक सवार फरार
एक महान वीरांगना झलकारी बाई वास्तव में एक बहादुर महिला थी:डॉ.भवानीदीन
विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न मतदाता पंजीकरण बूथों का किया गया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :