दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक की मौत, बाइक सवार फरार
-शिक्षक महेंद्र पाल सिंह यादव की मौत से पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल, शिष्यों के घर नहीं जला चूल्हा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सरीला,हमीरपुर । ममना-पुरैनी मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सुठार गांव निवासी महेंद्र पाल यादव सरीला स्थित श्री शलेश्वर इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को वह स्कूटी से मुस्करा की ओर से ममना जा रहे थे। इसी दौरान ममना की ओर से पुरैनी जा रही दो बाइकों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेंद्र पाल यादव और दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।