धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
-सपा सांसद ने बांटे कंबल और2027 में सरकार बनाने का किया दावा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद की 229- राठ विधान सभा के अंतर्गत ग्राम चिकासी में परम श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर महोबा के सांसद आजेंद्र सिंह लोधी उपस्थित रहे।हवन पूजन के साथ नेताजी के चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा सांसद के द्वारा वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए l कार्यक्रम को मुख्य रूप से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी,माया बाल्मीकि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी/पूर्व चेयरमैन,रामसजीवन यादव सदस्य जिला पंचायत,गोकुल राजपूत राठ विधान सभा अध्यक्ष सपा, नीलम यादव जिला अध्यक्ष सपा महिला सभा,सुरेंद्र सिंह राजपूत जिला महासचिव सपा,चंद्रावती वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा,शारदा श्रीवास,शिवसिंह यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा सपा ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के आदर्शो पर चलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लेने की बात कहीं। इस अवसर पर गोहांड ब्लॉक अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र राजपूत,मुस्करा ब्लाक अध्यक्ष श्री मानवेंद्र सिंह,रामखेलावन निषाद,वैभव द्विवेदी,भानुप्रताप सिंह प्रधान प्रतिनिधि,रामपाल राजपूत,शिवशंकर यादव आदि बड़ी संख्या में महिला व पुरुष तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।