संविधान दिवस के अवसर पर एसपी ने दिलाई शपथ
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान सभी अधिकारी,कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता बनाए रखने का संकल्प लिया।