होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सरदार पटेल इंटर कॉलेज में न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना पाठ,
 
सरदार पटेल इंटर कॉलेज में न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना पाठ,
Updated: 11/27/2026 7:44:00 AM By Reporter-

सरदार पटेल इंटर कॉलेज में न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना पाठ, 
-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संवैधानिक आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए किया प्रेरित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l संविधान दिवस के अवसर पर ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना विकसित करने के साथ उन्हें संविधान में निहित मूल आदर्शों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
इसी क्रम में सरदार पटेल इंटर कॉलेज, हमीरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन अरुण यादव, अंकित पाल एवं श्रीमती कीर्ति मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी मार्गदर्शक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित आदर्शों को अपने विचारों, व्यवहार एवं दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा न्याय, समानता, आपसी सद्भाव, सहिष्णुता एवं बंधुत्व की भावना के साथ एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका से भी परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राम प्यारे के मार्गदर्शन तथा सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता सचान सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जनपद के समस्त विद्यालयों में एक साथ हुए प्रस्तावना वाचन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संविधान के प्रति सम्मान तथा उसमें निहित मूल्यों का पालन प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक स्वर, एक संविधान’ अभियान ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राजकीय महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
अंबेडकर पार्क में विधायक सदर एवं जिलाधिकारी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों
सपा कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, सभी ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
संविधान दिवस के अवसर पर एसपी ने दिलाई शपथ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :