होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
 
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Updated: 11/27/2026 7:42:00 AM By Reporter-

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन, जिलाधिकारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
-विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया गया मतदान का संदेश, पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता बढ़ाने एवं अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, हमीरपुर में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अशोक कुमार ने पूर्व में आयोजित मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया था। संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है, जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा मतदाता विवरण में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
जिलाधिकारी ने आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस की जानकारी देते हुए जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार, गांव एवं मोहल्ले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
मेले में राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर, इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने चार्ट, पोस्टर, चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मेले में उपस्थित बीएलओ द्वारा नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में 17 नवम्बर 2026 को आयोजित मतदाता साक्षरता क्लब की निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर से सुमित एवं अनिरुद्ध, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से जय एवं दीपक, राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा से पीयूष कबीर एवं संदीप, इस्लामिया इंटर कॉलेज से जोया एवं आलिया तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर से जीविका एवं दिव्यांशि ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर से प्रवीण कुमार एवं मयंक कुमार, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से आकाश एवं सुमित कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा से रमा एवं राजकुमार, इस्लामिया इंटर कॉलेज से सिमरन एवं ईशा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर से ज्योति एवं लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री सोनम यादव, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कुछेछा के प्रधानाचार्य शिव नारायण सिंह, कार्यक्रम संचालक जलीश खान सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
600 कन्याओं का पूजन, बालकों ने दिया नारी सम्मान का संदेश
ई.पी.एफ.ओ. का सभी 15 जिलों में ‘निधि आपके निकट’ शिविरों का सफल आयोजन
मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर पुलिस आयुक्त ने साइबर सेल की टीम की गठित
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत निकली जागरूकता पदयात्रा
तिल को कार्यात्मक खाद्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :