तिल को कार्यात्मक खाद्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कृषि जैव रसायन विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना के अंतर्गत *कार्यात्मक खाद्य के रूप में तिल:पोषण संबंधी एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रासुईयूटिकल गुण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा तिल के पोषण, एंटीऑक्सीडेंट गुण, स्वास्थ्य लाभ एवं वैज्ञानिक महत्व पर चार व्याख्यान दिए गए। डॉ. आनंद विश्वकर्मा ने तिल के भौतिक-रासायनिक गुणों, पोषण क्षमता एवं मानव स्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की जानकारी दी। डॉ. पी.के. सिंह ने तिल के फैटी एसिड प्रोफाइल पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जबकि डॉ. दान सिंह (जोधपुर) ने तिल के एंटीऑक्सीडेंट गुणों एवं जीन मैपिंग पर व्याख्यान दिया। डॉ. महक सिंह, निदेशक शोध, ने तिल की विभिन्न किस्मों एवं उनकी उत्पादन क्षमता पर चर्चा की।कार्यक्रम में डॉ. नंद कुमार, परियोजना समन्वयक, ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना के उद्देश्यों एवं महत्व की जानकारी दी। वहीं डॉ. सीमा सोनकर, अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, ने मानव पोषण में तिल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।उद्घाटन सत्र में डॉ. कौशल कुमार, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, एवं डॉ. संजीव गुप्ता, कुलपति, ने तेलहन फसलों के मानव जीवन एवं पोषण में महत्व को रेखांकित किया। कुलपति ने कृषि जैव रसायन विभाग में टीलहन फसलों पर शोध की नई संभावनाओं की सराहना की तथा परियोजना टीम डॉ. ममता साहू, डॉ. शीतानु सिंह, दिव्या ज्योति एवं विवेक शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन डॉ. राजीव कुमार, विभागाध्यक्ष कृषि जैव रसायन, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए तिल के पोषण, स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संभावनाओं की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच बना।