नागरिक सुरक्षा प्रखंड कलेक्टरगंज की मासिक बैठक सम्पन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नागरिक सुरक्षा कलक्टर गंज डिवीजन की मासिक बैठक सम्पन्न हुई वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक के लखनऊ अटैच होने के कारण डिवीजनल वार्डन संजय तिवारी के द्वारा आगामी छःदिसम्बर (स्थापना दिवस) के दिन ध्वजातोलन में सभी वार्डनों की उपस्थिति और आगामी होने वाली मार्क ड्रिल में और अच्छा प्रदर्शन के लिए जागरूक और प्रखंड में आपदा की ट्रेनिंग के लिए विचार-विमर्श किया गया तथा रिन्यूअल समय रहते कराने का भी निर्देश दिए गए। बैठक में गौरव अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, अनुराधा दिक्षित, सुशील विजय गुप्ता संजय सविता,रेवती गुप्ता,राघवेन्द्र गुप्त,अनूप बाजपेई, आनन्द मोहन ,अंकुर मिश्रा, विशाल गुप्ता,ईशान नाथ शर्मा, मोहम्मद तारिक, सुरेंद्र शर्मा, विजय ,सुनील जयसवाल उपस्थित रहे।
|