सपा कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, सभी ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
-संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है - इदरीश खान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान की रक्षा, उसके मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखने तथा लोकतंत्र एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की शपथ ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक प्रमुख,अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी,संजय यादव पूर्व प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख, माया वाल्मीकि प्रदेश सदस्य,मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, नईम खान पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत इंगोहटा, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी, रिजवान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, सैयद उमर जिला सचिव, राजेश कुमार सविता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, गयाप्रसाद अनुरागी जिला सचिव, अजय प्रताप सिंह परिहार,कैलाश चंद्र प्रजापति, शबी खान, आदिल खान, अखिलेश कुमार जिला सचिव,दयाराम,प्रियम यादव ब्लॉक अध्यक्ष छात्र सभा, सोनू यादव जिला सचिव छात्र सभा,विकास यादव टैटू फैन समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।