होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे कोटेदार
 
मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे कोटेदार
Updated: 11/27/2026 5:36:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे कोटेदार
*राशन वितरण के दौरान मतदाता पंजीकरण के लिए करेंगे जागरूक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब कोटेदारों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने वीडियो संदेश जारी कर जनपद के सभी कोटेदारों से मतदाता पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित करने एवं उनके पंजीकरण में सहयोग करने की अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोटेदारों के पास राशन कार्डधारकों एवं उनके परिवार के सदस्यों का विवरण उपलब्ध रहता है। ऐसे में राशन वितरण के दौरान कोटेदार लाभार्थियों से यह जानकारी प्राप्त करें कि उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं अथवा नहीं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उसे पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अपील की कि कोटेदार ऐसे पात्र नागरिकों के नाम एवं मोबाइल नंबर उनकी सहमति से संकलित करें। पूर्ति निरीक्षकों एवं जिला पूर्ति कार्यालय के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर निर्वाचन तंत्र द्वारा संबंधित नागरिकों के मतदाता पंजीकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोटेदारों का आमजन से नियमित संपर्क रहता है। उनकी सक्रिय सहभागिता से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा शुद्ध एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए 35,779 करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता का आकलन, जिलाधिकारी ने नाबार्ड की पीएल
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
कल्याणपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम, 15 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
बाल विवाह उन्मूलन दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरसौल में 28 नवंबर को 85 जोड़ों का होगा विवाह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :