होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कल्याणपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम, 15 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
 
कल्याणपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम, 15 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
Updated: 11/27/2026 7:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कल्याणपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की मुहिम, 15 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
*बाल श्रम की रोकथाम के लिए होगा सघन सर्वेक्षण, दोषियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई
*बाल श्रम की सूचना हेल्पलाइन नंबर 8810899946 अथवा नवजीवन पोर्टल पर दे सकेंगे आमजन
*191 बच्चों का विद्यालयों में कराया गया प्रवेश, 70 बच्चों को मिल रहा बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।कल्याणपुर ब्लॉक की सभी 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 15 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में श्रम विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को सघन सर्वेक्षण, प्रवर्तन कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
दिसंबर 2026 तक जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के क्रम में अपर श्रम आयुक्त ने कल्याणपुर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने का प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पर विचार करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 15 दिसंबर तक विशेष अभियान संचालित करने के साथ ही आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभियान एवं बाल श्रम की सूचना देने के लिए उपलब्ध माध्यमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि कल्याणपुर ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई बच्चा बाल श्रमिक के रूप में कार्य करता दिखाई दे तो उसकी सूचना 15 दिसंबर तक श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8810899946 अथवा भारत सरकार के नवजीवन पोर्टल (https://navjivan.labour.gov.in/⁠) पर दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित क्षेत्रों में सघन सर्वेक्षण किया जाए तथा बाल श्रम कराए जाने के मामले सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यदि 15 दिसंबर तक कल्याणपुर ब्लॉक की किसी भी ग्राम पंचायत से बाल श्रम संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं होती है और विभागीय सर्वेक्षण में भी बाल श्रम का कोई मामला सामने नहीं आता है, तो कल्याणपुर उत्तर प्रदेश का पहला बाल श्रम मुक्त घोषित होने वाला ब्लॉक होगा।
बैठक में अपर श्रम आयुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 179 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 205 किशोर श्रमिकों को चिह्नित किया गया है। बाल एवं किशोर श्रम से संबंधित मामलों में 110 अभियोजन तैयार किए गए हैं। न्यायालय द्वारा पारित दंडादेश के क्रम में 11.10 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई है। वहीं, शैक्षिक पुनर्वास के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से 191 बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है।
बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत 70 बच्चों को कुल 5,14,400 रुपये की धनराशि का भुगतान किया जा रहा है, जबकि 21 अन्य बच्चों के आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लाभार्थी श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, अपर आयुक्त स्नेहा तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों के लिए 35,779 करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता का आकलन, जिलाधिकारी ने नाबार्ड की पीएल
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर जोर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
बाल विवाह उन्मूलन दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरसौल में 28 नवंबर को 85 जोड़ों का होगा विवाह
मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे कोटेदार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :