होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  उत्तराखंड के सभी 70 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव : राजेन्द्र चौधरी
 
उत्तराखंड के सभी 70 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव : राजेन्द्र चौधरी
Updated: 11/9/2021 8:05:00 AM By Reporter- RAMJAN ALi

उत्तराखंड के सभी 70 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव : राजेन्द्र चौधरी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देहरादून में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई। उत्तराखंड प्रभारी और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाने का है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ही राजनैतिक विकल्प है। जिस उद्देश्य के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ वह आगे नही बढ़ सका। प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने उत्तराखंड में विकास का झूठ फैलाया। उन्होंने ने कहा उत्तराखंड की समस्या राजनैतिक अस्थिरता के कारण विकराल होती जा रही है। पलायन और बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों के पास काम नहीं है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सत्ताधारी सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से अन्नदाता परेशान है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सड़के बदहाल है। समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए थे उसी प्रकार उत्तराखंड में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं पर्यटन की बेहतरी को प्राथमिकता दिलाने का कार्य होगा। श्री चौधरी ने कहा कि 2022 का चुनाव देश और लोकतंत्र बचाने का है। बीजेपी ने जनता की आवाज़ को दबाया है। भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का दुष्चक्र रच रही है। भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के विपरीत कार्य कर रही है। जनता के साथ छल करना ही बीजेपी का असल चरित्र है। संविधान प्रदत्त अधिकारों को नष्ट कर भाजपा सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। इससे जनता को सचेत रहना होगा। समाजवादी पार्टी की ईमानदार कोशिश रहेगी कि लोकतंत्र मजबूत रहे और उत्तराखंड में विकास एवं खुशहाली का रास्ता मजबूत बने। उत्तराखंड देवभूमि है यहां की राजनीति में नैतिक पक्ष सर्वोपरि होना चाहिए लेकिन भाजपा इसके विपरीत आचरण करती है  राज्य कार्यसमिति की बैठक में राज्य निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी का राजनैतिक प्रस्ताव पारित हुआ। कार्यक्रम में  अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नीतियों, विचार और कार्यक्रमों पर आधारित एक वीडियो फिल्म जारी की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री शोएब अहमद, आभा बड़थ्वाल, हुसैन अहमद, एस के राय, सुभाष पंवार, डॉ राजेन्द्र पराशर, मशकूर कुरैशी, प्रो0 राकेश पाठक, चंद्रशेखर यादव, अरविंद यादव, गुलफाम, हेमा बोरा, अतुल शर्मा, आलोक राय, राजेन्द्र चौधरी, हनीफ गांधी, कृष्ण कुमार, रेखा मौर्या, नासिर मंसूरी, अनुराग कुकरेती, के.के. तिवाड़ी, विक्रांत अकेला, योगेंद्र यादव, सुधीर चौधरी, नरेंद्र गुज्जर, लव दत्ता, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वोट चोर गद्दी छोड़' रैली के लिए राष्ट्रीय सचिव ने की बैठक
प्रदेश अध्यक्ष ने किया एथलीट प्रतियोगिता का उद्घाटन
संगठन एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी एसआईआर के संबंध में हुई बैठक
2027 मिशन फतेह को लेकर बसपाइयों ने कसी कमर
एनडीए को मिलती बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :