कन्हैया लाल स्कूल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुगन्ध व इतिहास की नगरी जनपद कन्नौज में कन्नौज की कला,संगीत,इतिहास एवं विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से स्थान कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आज सांय 6 बजे किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण द्वारा किया जायेगा।श्री त्यागी ने बताया कि कन्नौज की कला- संगीत -इतिहास- विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण चन्द्र गुप्ता, आकाशवाणी के बी हाइ ग्रेड कलाकार द्वारा विचित्र वीणा वादन व संग्राम सिंह व साथियों द्वारा आल्हाल गायन व दिव्या गुप्ता व साथियों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही कन्नौज के कुछ कॉलेजों के छात्र /छात्राओं के द्वारा अपनी नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।