होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  एमडीए अभियान में 19.43 लाख को खिलाए जाएगी दवा
 
एमडीए अभियान में 19.43 लाख को खिलाए जाएगी दवा
Updated: 2/8/2023 9:40:00 PM By Reporter-

एमडीए अभियान में 19.43 लाख को खिलाए जाएगी दवा
*अभियान की तैयारियां पूरी, 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जालौन, 8 फरवरी 2023। दस फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया के सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान में इस बार 19 लाख 43 हजार 332 लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाई जाएगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अभियान में एक साल से दो साल तक के बच्चों को भी जोड़ा गया है। इन्हें आधी गोली खिलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा ने दी।

बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान की 1551 टीमें लगाई गई है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य है। कुल 3102 दवा वितरक घर घर जाकर अपने सामने दवा खिलाने का काम करेंगे। टीमों के पर्यवेक्षण के लिए 262 सुपरवाइजरों की भी तैनाती की गई है। अभियान में 4858330 डीईसी और 1943332 एलवेंडाजोल की गोलियां उपयोग की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बोर्न डिजीज डॉ अरविंद भूषण ने बताया कि  दस फरवरी से 27 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन के लिए अभियान चलेगा। इसमें आशा कार्यकर्ता सबको दवाई खाना है, फाइलेरिया से बचाना है का संदेश लेकर दवा खिलाने काम करेगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोग की रोकथाम के लिए सभी को दवा खाना जरूरी है। यह दवा एक साल से कम आयु के बच्चों और गर्भवती तथा गंभीर रुप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर हर व्यक्ति को खानी है। लोगों को इस बीमारी की भयावहता समझनी चाहिए और दवा वितरक (ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर) के सामने दवा का सेवन करना चाहिए।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीएस स्वर्णकार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान  की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभियान में लगी टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मच्छरजनित बीमारी है और इसका मच्छर गंदे पानी में पनपता है। फाइलेरिया के संक्रमण होने पर शुरूआत में इसके लक्षण नहीं आते है। इसके लक्षण दिखाई देने में पांच से 15 साल तक लग जाते हैं। इसे आम बोलचाल की भाषा में हाथीपांव के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह बीमारी व्यक्ति के पांव के अलावा स्तन और पुरुषों क अंडकोष को भी प्रभावित करती है। इसके बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके बचाव के लिए मच्छरों को न पनपने दें और फाइलेरिया टीमों द्वारा दी जाने वाली दवा का सेवन जरूर करें। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी अजब सिंह,बायोलाजिस्ट भावना,पाथ संस्था के डॉ अनिकेत, पीसीआई के जिला समन्वयक सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जच्चा-बच्चा अस्पताल में “समयपूर्व प्रसव की रोकथाम” विषय पर जर्नल क्लब का आयोजन
शाह ग्राम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भौतिक सत्यापन, स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों की बैठक संपन्न
हृदय रोगों की रोकथाम पर प्रदेश भर के विशेषज्ञों ने किया मंथन
जीन स्ट्डी की बनेगी ओपीडी, भविष्य की बीमारियों का चलेगा पता
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :