होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  उप मुख्यमंत्री ने ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी की क्रिकेट बुक कैफे का किया उद्घाटन
 
उप मुख्यमंत्री ने ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी की क्रिकेट बुक कैफे का किया उद्घाटन
Updated: 5/27/2023 10:21:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उप मुख्यमंत्री ने ग्रीन पार्क विजिटर गैलरी की क्रिकेट बुक कैफे का किया उद्घाटन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।विजिटर गैलरी म्यूजिम के प्रथम फेस एवं द्वितीय फेस का उद्घाटन हो चुका था। उसी क्रम में खेल विभाग व स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर बने नये “क्रिकेट बुक कैफे” का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रीन पार्क स्टेडियम में पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं उप निदेशक, खेल द्वारा उप मुख्यमंत्री का गार्ड आफ ऑनर से स्वागत किया गया।
उन्होने कैफे का उद्घाटन करते हुये कहा कि यहॉ पर जल्द ही अन्तर्राष्ट्रीय मैच की सौगात दी जायेगी। मैच में आने वाली बाधाओं को भी जल्द ही दूर किया जायेगा। ग्रीनपार्क की पहचान सिर्फ क्रिकेट मैच से ही है। यहॉ के क्रिकेट प्रेमियों को देखते हुये यहॉ के उच्चाधिकारियों/यूपीसीए से समन्वय स्थापित कर यहॉ अन्तर्राष्ट्रीय मैच आयोजित कराने हेतु पूरा प्रयास किया जायेगा। कहा कि ग्रीन पार्क के इतिहास की जानकारी इससे अच्छी हासिल हो नहीं सकती और यह विजिटर गैलरी युवा पीढ़ी को समृद्ध क्रिकेट के इतिहास को जानने में अपनी अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने बताया कि स्व. ज्योति बाजपेयी बहुत बड़ा योगदान है और यूू0पी0 क्रिकेट उन्हे हमेशा र्स्मण रखेगा।मण्डलायुक्त ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि यहॉ पर सरकारी, गैर सरकारी सभी बोर्ड के स्कूल के बच्चों का निःशुल्क म्यूजियम को दिखाया जा रहा है।क्रिकेट बुक कैफे में 250 किताबे, स्पोर्टस मैगजीन, ऑटो बायोग्राफी आदि की किताबे उपलब्ध है।कैफे के शुभारम्भ के दौरान बृजेश पाठक ने शुभकामनाओं सहित स्वयं हस्ताक्षरित बैट आयुक्त को भेंट किया।  मुद्रिका पाठक द्वारा बताया गया कि यहॉ पर नौनीहालों से बड़ो तक विभिन्न प्रकार के खेलो का समर कैम्प के माध्यम से प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें विभिन्न खेलो में लगभग सैकड़ो बच्चे प्रशिक्षण ले रहे है। वातानुकूलित बैडमिन्टन/टी0टी0 हाल स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित हाल में मात्र 335 व 235 वार्षिक रजिस्ट्रेशन लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने उच्च श्रेणी वातानूकूलित जिम का भी भ्रमण कर एक्ससाईज भी की। उन्होने कहा कि प्रदेश में हो रहे स्मार्ट सिटी के कार्य में यह जिम उच्चकोटि की बनी है। उन्होंने खेल विभाग एवं स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि खेलो इण्डिया के तहत चल रहे खेलों में इसका बड़ा योगदान साबित होगा। क्रिकेट बुक कैफे के शुभारम्भ कार्यक्रम के शुभ अवसर पर डॉ. राजशेखर आयुक्त, बीपी जोगदंड पुलिस आयुक्त, विशाख जी. जिलाधिकारी, शिवशरणयप्पा नगर आयुक्त,अंकिता सिंह एडीपीसी, मुद्रिका पाठक उपनिदेशक खेल, संजय कपूर चेयरमैन कानपुर क्रिकेट एसोसिशन, सुरेश अवस्थी, यश मल्होत्रा, अमित पाल, उपक्रीड़ाधिकारी, फिजियो स्टेनली ब्राउन, स्मार्ट सिटी नोडल आरके सिंह उपस्थित रहे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
घण्टाघर सुपर किंग्स क्रिकेट टीम ने जीता मैच रचा इतिहास
तीन गोल्ड एवं दो ब्रांच मेडल जीत मास्टर एथलेटिक्स का नाम किया रोशन
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री नाइट टेनिस बाल क्रिकेट का शुभारंभ
चठिया भैंसाहा में यंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
भगत सिंह हाउस ने जीती इंट्राम्यूरल क्रिकेट ट्रॉफी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :