होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  थाने में किशोरी के कपड़े उतरवाने की शुरू हुई जांच
 
थाने में किशोरी के कपड़े उतरवाने की शुरू हुई जांच
Updated: 9/9/2023 8:48:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

थाने में किशोरी के कपड़े उतरवाने की शुरू हुई जांच |
U-नाबालिग किशोरी के पैर में लड़के के नाम का बना था टैटू |
U-सिपाही ने टैटू देखकर खींची थी फ़ोटो, परिजन अपने बयान से पलटे।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस घाटमपुर | साढ़ थाने के भीतर छेड़छाड़ पीड़िता के कपड़े उतरवाने के मामले की गुरुवार को शुरू हुई जांच एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा हैलट के बाल रोग अस्पताल सिविल ड्रेस में पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। एडीसीपी ने दावा किया है कि पीड़ित परिवार के आरोप निराधार और झूठे हैं। जांच में यह भी बात सामने आई है कि लड़की के पैर में टैटू बना हुआ था। उसे मिटाने की कोशिश की गई थी। कांस्टेबल ने टैटू देखने के साथ ही फोटो खींचा था। उस समय वहां आरोपी मौजूद नहीं था।
साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी के परिवार के लोगों ने गांव के अमन करील नामक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए 3 सितंबर को छेड़खानी, पाक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि महिला कांस्टेबल ने आरोपी के सामने उनकी बेटी के कपड़े उतरवाकर फोटो खींची थी। इसके बाद से किशोरी अवसाद में चली गई,उसे इलाज के लिए हैलट बालरोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के पुलिस पर आरोप लगाते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कानपुर से लेकर लखनऊ तक के अफसरों ने इसका संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया।एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा शुक्रवार दोपहर को सिविल पोशाक में हैलट के बाल रोग विभाग पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों और पीड़िता से बात की। एडीसीपी ने कहा कि परिवार के लोग अपने बयान से मुकर रहे हैं। उन्होंने लिखित में भी यह दिया है कि उनकी ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंपी जाएगी। भले ही परिवार के लोग अपनी बात से मुकर गए हैं, लेकिन जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि पीड़िता किशोरी वआरोपी अमन दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू शरीर में बनवा रखा था। किशोरी ने अपने शरीर में बने आरोपी के नाम का टैटू मिटाने की कोशिश की थी। सिपाही ने किशोरी के पैर पर बने टैटू को देखा और फोटो खींची थी। इसके लिए कपड़े उतारने की जरूरत नहीं है। क्यों कि किशोरी के पैर में घुटने के नीचे टूैटू बना था। सलवार ऊपर करके टैटू आसानी से देखा जा सकता है।
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता दोनों के बीच पहले दोस्ती थी। लड़की नाबालिग और लड़का बालिग है। लड़की के घर वालों को उसका मिलना-जुलना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर परिवार के लोगों ने लड़के के घर वालों से शिकायत की तो पंचायत बैठी। आरोपी अमन गांव के दबंग व रसूखदार पूर्व प्रधान राम बिहारी उर्फ फैलू का भतीजा है। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद भी आरोपी की हरकते जब बंद नहीं हुई तो उन्होंने 3 सितंबर को मामले में मुकदमा दर्ज कराया और मामला यहां तक पहुंच गया।
- आरोपी की युवक की तलाश में छापेमारी
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी अमन की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। क्यों कि पीड़िता नाबालिग है। यदि उसकी सहमति भी है तो वह गैर कानूनी है। क्यों कि आरोपी बालिग और पीड़िता नाबालिग है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवनिर्मित थाना सकरावा में जन सुविधाओं का शुभारंभ
पुलिस और श्रम विभाग का छापा, दुकानों से मुक्त कराया चार बाल श्रमिक
महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
डीजे और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :