होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  टीबी मुक्त होने पर ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
 
टीबी मुक्त होने पर ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
Updated: 9/17/2023 6:44:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

टीबी मुक्त होने पर ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
*जनपद के सभी ब्लॉकों में शुरू होगा टीबी मुक्त पंचायत अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) व प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत होगी । अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में लगातार तीन साल अगर कोई नया टीबी रोगी नहीं मिलता है तो उस पंचायत के ग्राम प्रधान को राज्य से स्वर्ण प्रतिमा दी जायेगी । इस अभियान का उद्देशय ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करके पूरे ब्लॉक को टीबी मुक्त करना है जिससे ब्लॉक से जिला, जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश को टीबी मुक्त करने का सपना साकार होगा। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने और प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए विभाग प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जनपद में टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर से टीबी मुक्त भारत की पहल करना और क्षय रोग से ग्रसित रोगियों को जल्द से जल्द उपचार कराकर उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ करना है।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ संत कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान जनपद के सभी ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया की जनपद में मास्टर ट्रेनर के रूप जनपद के प्रत्येक ब्लॉक/टीबी यूनिट पर तीन तीन ट्रेनर तैयार करेंगे जो आगे सामुदायिक स्तर पर ग्राम प्रधानों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे । इसके अलावा जनपद के सभी ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्रों में सक्रिय टीबी रोगियों को खोजा जा रहा है। पॉज़िटिव रोगियों को तत्काल उपचार पर रखा जा रहा है। ट्रीटमेंट संपोर्टर (डॉट प्रोवाइडर) के माध्यम से मरीजों को नियमित दवा दी जा रही है। इसके साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत सभी क्षय रोगियों को उपचार के दौरान हर माह रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जा रहे हैं। उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एपी सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जल्द ही अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत पंचायत व समुदायिक स्तर पर जन जागरूक गतिवीधियों के साथ ही सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान सघन रूप से संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छिपे हुये टीबी रोगियों को खोजना और तत्काल प्रभाव से उनका उपचार शुरू करना है।
टीबी मुक्त भारत अभियान में ग्राम प्रधान निभाएंगे अहम भूमिका
एनटीईपी के पीपीएम समन्वयक रविभान सिंह बताते हैं की राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री की वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम में ग्राम प्रधान भी अहम भूमिका निभाएंगे। सीएचओ, आशा एएनएम और एमओआईसी की सहभागिता से  महत्वपूर्ण इंडिकेटर पूर्ण कर ग्राम प्रधान अपने गांव को टीबी मुक्त करने का  दावा पेश करेंगे। जिसकी जांच स्वास्थ्य समिति द्वारा की जायेगी। जांच में सही पाये जाने पर पंचायत में एक साल तक एक भी टीबी का नया मरीज नहीं मिलेगा, उसे ब्रांज प्रतिमा। दो वर्षों तक नया मरीज नहीं मिलेगा उसे सिल्वर प्रतिमा और लगातार तीन वर्षों तक नया मरीज नहीं मिलेगा, उसे गोल्ड प्रतिमा प्रदान किया जाना है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
14 वर्ष तक के बच्चों की आंखों की होगी जांच
कानपुर मंडल में गर्भनिरोधक अंतराल विधियों को अपनाने में दंपतियों ने दिखाई रुचि
गणपतिबप्पा महोत्सव पर गुजैनी में लगा नेत्र परीक्षण शिविर
विश्व का 5वां बड़ा कैंसर ऑपरेशन कर रचा नया इतिहास
रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :