होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ओमनी कार और बाइक की भिड़ंत, 3 की मौके पर ही मौत
 
ओमनी कार और बाइक की भिड़ंत, 3 की मौके पर ही मौत
Updated: 9/19/2023 1:46:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

ओमनी कार और बाइक  की भिड़ंत, 3 की मौके पर ही मौत
-परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने मृतकों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।ठठिया थाना क्षेत्र में ओमिनी कार और बाइक में जोरदार भिडन्त हो गई। बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसा होते देख स्थानीय लोग घटनास्थल की और दौड़ पड़े, तभी मौके की नजाकत भांपते हुए कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनो घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज भिजवाया,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दो लोगां को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल तीसरे शख्स का उपचार शुरु किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मेडिकल कालेज पहुंचे। पुलिस ने तीनो मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।पुलिस ओमनी कार चालक की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसइयनपुरवा निवासी 35 वर्षीय शकर व 53 वर्षीय प्यारेलाल और 58 वर्षीय गोरेलाल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से भदौसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भदौसी तिराहे के निकट पहुंची, तभी ठठिया से मकनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ओमिनी कार अनियन्त्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराई। हादसे में उक्त तीनो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसा होते देखकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख और मौके की नजाकत भांपते हुए ओमनी कार चालक वाहन सहित भाग निकला। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी थाना ठठिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आनन-फानन बाइक सवार तीनों घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।जहां चिकित्सकों ने प्यारेलाल और गोरेलाल को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रुप से घायल शंकर का उपचार शुरू कर दिया,लेकिन उपचार के दौरान शंकर ने दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गयी।परिजनों ने बताया कि तीनों लोग काम से निकले थे।कुछ ही देर बाद उन्हें हादसे की सूचना मिली।पुलिस ने तीनो मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पुलिस ओमनी कार और चालक की तलाश में जुट गई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवनिर्मित थाना सकरावा में जन सुविधाओं का शुभारंभ
पुलिस और श्रम विभाग का छापा, दुकानों से मुक्त कराया चार बाल श्रमिक
महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
डीजे और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :