होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीजे और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
 
डीजे और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
Updated: 9/28/2023 12:23:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

डीजे और डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
- बैरक समेत पाकशाला और जेल अस्पताल का किया निरीक्षण, देखी सुरक्षा व्यवस्था
- कौशल विकास मिशन के तहत कारागार में प्रशिक्षण ले रहे बन्दियों के कार्यों को सराहा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान आलाधिकारियों ने सभी अहातों की बैरकों की तलाशी करायी, तलाशी के दौरान कोई निषिद्व वस्तु नहीं पायी गयी। जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों की क्रियाशीलता को परखा। पाकशाला और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आलाधिकारियों ने जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने कारागार के सभी अहातों की बैरकों में पहुंचकर निरूद्व बंदियों से उनकी समस्याओं को जाना। वहीं बैरकों की तलाशी कराई। बंदियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा कारागार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं बतायी गयी। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों जैसे डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे आदि की क्रियाशीलता को देखा। हांलाकि सभी उपकरण क्रियाशील मिले। आलाधिकारियों ने पाकशाला का भी निरीक्षण किया। यहां बनाये गये भोजन को चेक किया, जिसमें गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। कहा कि कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार कराया जाना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं मिली। आलाधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कारागार को सुगमतापूर्वक संचालन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कारागार में प्रवेश करने वाले सभी आगन्तुकों की सघनतापूर्वक विशेष सतर्कता से तलाशी कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से बंदियों को एल.ई.डी. बनाये जाने व उनकी मरम्मत कराये जाने सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमे टेलरिंग समेत डाटा एन्ट्री कम्प्यूटर का त्रिमासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र पर बंदियों द्वारा जगमग झालर लाईटे भी बनायी जा रही थी। बंदियों द्वारा बनायी जा रही झालरों को देखककर आलाधिकारियों ने सराहना की।प्रति अतिउत्साह देखा गया। आलाधिकारियों ने महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि वितरित की। जिस पर बच्चे प्रफुल्लित हो उठे। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल आशा देवी पाण्डेय, उपकारापाल रामबहाल दुबे, चिकित्साधिकारी डॉ. दर्पण मधुपिया तथा प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कुमार सहित प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
हरिश्चंद्र कश्यप बने उत्तर रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य जताया आभार
मदर्स डे पर इन-स्टोर सरप्राइज़ के साथ अपनी माँ को दें प्यार भरा उपहार
चार माड्यूलर ओटी का होगा निर्माण
मदर्स डे के खास मौके पर एक विशेष अभियान शुरू
कानपुर का मान बढाने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :