धुंध और बादलों के बीच निकली धूप ने दी सर्दी में राहत
कानपुर नगर, दिसम्बर माह में सर्दी और भी बढेगी। धुंध के साथ ही आगमी एक सप्ताह में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तो वहीं हल्की बारिश के भी आसार है। पहाडों पर बर्फबारी और ये बने रश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले एक सप्ताह तक बादल छाये रहेगे।
बीते तीन दिनों से तापमान में तेजी के साथ गिरावर्ट दर्ज की जा रही है। ठण्ड के साथ ही आसमान पर छाये बादलों और तेज ठण्डी हवाओं से सर्दी बढ गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे और सुबह शाम धुंघ भी बढेगी, इसके साथ ही बर्फीली हवायें भी चलेंगी। बीते सोमवार की शाम हो शहर में कहीं कहीं बूंदा-बांदी भी हुई, जिससे मंगलवार को और तापमान नीचे चला गया। सुबह धुंध के बीच जब आसमान में सूरज निकला तो बहुत हल्का था। समय बढने के साथ सारा दिन गुनगुनी धूप रही लेकिन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाये चलती रही है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो चक्रवर्ती हवाओं के कारण हवा मंे लगातार नमी बनी हुई है। जहां दिन का तापमान 21 डिग्री से0 रहा तो वहीं रात में भी गिरावट दर्ज की गयी और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। बताया गया कि पश्चिमी विक्षोंभ के सक्रीय होने से मौसम में बडा बदलाव आया है। पूरे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखड केक पहाडी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गयी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाये हुअ है। पहाडों पर लगभग चार इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। बारिश होने के कारण सर्दी बढी है।