होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर
 
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर
Updated: 7/10/2024 9:07:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाए गंभीर आरोप,बोलीं करवाना चाहते हैं पूरे परिवार की हत्या
-डीएम को लिखित शिकायत कर मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर हत्या करवाये जाने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अमिता ’नेहा’ त्रिपाठी ने लगाया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा कि भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जब से चुनाव हारे हैं यह अपना आपा खो बैठे हैं।जिस दिन चुनाव का रिजल्ट निकलना था उसके एक दिन पहले यह हमारे गांव गए थे।जहां पर इन्होंने हमारे विपक्षीगण संदीप और प्रदीप तिवारी के घर पर बैठकर इन्होंने बात की थी।इसमें मनोज अग्निहोत्री के साथ में इन लोगों की चर्चा हुई थी और इन लोगों के साथ में एक अखिलेश नामक हिस्ट्रीशीटर है,जो बहुत बड़े अमाउंट में पैसा लेकर लोगों की हत्या करने का काम करता है।नेहा त्रिपाठी ने कहा कि सुब्रत पाठक ने हमारे पूरे परिवार की हत्या करने के लिए 20 लाख रूपये की सुपारी दिला दी।उन्होने बताया कि मैंने कप्तान साहब को 25 जून को ही सारी चीजें साक्ष्य के साथ ही अवगत करा दी थी। जिसमें एसओजी की टीम लगी हुई है,लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नही की गई है।इसमें निश्चित तौर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो अपराधी है वह पकड़ा जाना चाहिए।इस बात की शिकायत जिला प्रासन के साथ-साथ उन्होंने अपने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मुख्य अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जी से भी यह बात रखी है।मुख्यमंत्री से भी साक्ष्य के साथ पूरे चीजें दिखाऊंगी।भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने उन पर भू माफिया का आरोप लगाया है।जबकि भूमाफिया बनने के लिए इतनी जमीन तो होनी चाहिए, जबकि मेरे नाम पर सिर्फ 3 बीघा ही जमीन है।उनका उद्देश्य है हमारे परिवार की हत्या करवाना है और इसका मुख्य कारण चुनावी रंजिश है।नेहा त्रिपाठी ने कहा कि मैं सुब्रत पाठक के लिए काम नहीं करती हूं।केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम करती हूं। सुब्रत पाठक ने हमारे विद्रोहियों के साथ में मीटिंग की थी।ये 2 साल से मेरा मानसिक,शारीरिक और चारित्रिक शोषण करते आ रहे हैं।जिले में जो भी भ्रष्टाचार हो रहा है,जिला पंचायत में भष्टाचार हो रहा है,उसके मेरे पास बहुत सबूत हैं।सही समय आने पर सारी चीजों का खुलासा होगा।मैं आखिरी सांस तक लड़ती ही रहूंगी।नेहा त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिम्मेदार होंगे।जिलाध्यक्ष ने नेहा त्रिपाठी पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र है।वहीं सुब्रत पाठक की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है,जबकि कन्नौज के भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि नेहा त्रिपाठी ने जो आरोप लगाए है,वह बेबुनियाद हैं।किसी भी पार्टी के नेता को मीडिया में आकर पार्टी के नेता के खिलाफ बोलना नहीं चाहिए।पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही थी।इसी बात को लेकर नेता त्रिपाठी ने ये सब किया है।वहीं,क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल को पत्र लिखकर कहा गया है कि नेहा त्रिपाठी के खिलाफ पार्टी अनुशासनहीनता की कार्रवाई करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राज्य महिला आयोग सदस्या ने जिला जेल का किया निरीक्षण
सीडीओ ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण
पंकज कुमार ने अपने शहर को किया गौरवान्वित
शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात की स्थिति का लिया जायजा
विशेष धरपकड़ अभियान में धरे गए पांच जुआड़ी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :