होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण बनी एनडीए सरकार
 
कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण बनी एनडीए सरकार
Updated: 7/16/2024 12:00:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण बनी एनडीए सरकार |
U-भाजपा छावनी व किदवई नगर विधानसभा का मतदाता अभिनंदन समारोह |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।देश की जनता जानती है कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करना कांग्रेस पार्टी का पुराना इतिहास है। कांग्रेस संविधान की हत्या करने वाली पार्टी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संविधान बदलने के झूठ को जनता के बीच प्रचारित कर जनता को भ्रमित किया। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में बड़ी सफलता प्राप्त की है। देश वासियों के प्रेम की बदौलत ही 2024 में भी भाजपा ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी। समाजवादी पार्टी की सरकार में ध्वस्त कानून व्यवस्था, गुंडाराज, परिवारवाद और कांग्रेस को संविधान बदलने के झूठे प्रचार को पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस और सपा का सच बताएं। ये बातें सांसद रमेश अवस्थी ने किदवई नगर व छावनी विधानसभा के मतदाता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। 
         सोमवार को किदवई नगर और छावनी विधान सभा में अलग अलग मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं विधायक महेश त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनवाने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत व अभिनंदन किया। विधानसभा के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली मतदाताओं को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।पार्टी नेताओं ने पुष्प वर्षा कर मतदाताओं का अभिनंदन कर आभार जताया। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कह कर देश की जनता को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि 25 जून को संविधान हत्या घोषित किया गया तो विपक्ष को बहुत कष्ट हुआ। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मोदी की गारंटी ने हमें जिताया और इंडिया गठबंधन की गारंटी ने जनता को बहकाया है। यदि भोले भाले मतदाता  बहकावे में ना फंसते तो हम नया इतिहास बनाते। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेतनत की दम पर लोकसभा चुनाव में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में ऐतिहासिक काम किए गए। यदि देश कि जनता को पीएम मोदी पर भरोसा ना होता तो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री न बनाती। देश की जनता ने 2047 तक विकसित भारत बनाने की विश्वास के साथ भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपी है। 
प्रमुख रूप से पं बाल चंद्र मिश्र, अनीता  गुप्ता,रामदेव शुक्ला, कौशल किशोर दीक्षित, राम बहादुर यादव, रघुनंदन भदौरिया , सुनील नारंग, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी,प्रकाश वीर आर्य,गणेश शुक्ला,अरूण कुमार बाजपेयी(बउवा)वंदना गुप्ता, संजय कटियार, रीता शास्त्री,अर्जुन बेरिया, शिवपूजन, प्रवीण मिश्रा, अखिलेश अवस्थी,संजय पासवान आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
9 को राज्य व्यापी कार्यक्रम को सफल बनायें हेतु बसपाइयों ने कसी कमर |
अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
भाजपा उत्तर महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन सम्पन्न
सांसद को दो पुस्तकें प्रेरणा पुरुष जगेंद्र स्वरूप और बिखरे मोती की सप्रेम भेंट
रामनारायण निषाद बने पांचवीं बार बसपा कानपुर महानगर अध्यक्ष
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :