होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शन के लिये उमड़ी भीड़
 
अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शन के लिये उमड़ी भीड़
Updated: 10/11/2024 5:50:00 AM By Reporter- alok prajapati kannauj

अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शन के लिये उमड़ी भीड़
-इत्रनगरी के मां दुर्गा उत्सव पाण्डालों में देर शाम हुई महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रृद्धालु भक्त 
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शनार्थ हेतु इत्रनगरी के देवी मन्दिरों में गुरुवार को भारी भीड़ जुटी।श्रद्धालुओं ने मॉं दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व सौभाग्य की कामना की।इस दौरान शहर स्थित मॉं फूलमती देवी मंदिर,मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर,मां भद्रकाली मंदिर,काली दुर्गा मन्दिर, क्षेमकली मन्दिर, चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर, तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर,नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर समेत अन्य देवी मन्दिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। देवी मां के भक्तों ने माता रानी के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया।सन्मार्ग सन्था के तत्वाधान में एसबीएस इण्टर कालेज के खेल मैदान में मां दुर्गा उत्सव पाण्डाल में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास कौशल किशोर महाराज ने बताया कि मॉं गौरी के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमारे गुण, कर्म ,स्वभाव को परिष्कृत करके हमारे व्यक्तित्व व कृतित्व को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम बनाता है। स्वाध्याय व चिंतन मनन में प्रवृत्त करके हमारी सोई हुई शक्तियों को भी जागरूक करता है।वहीं मोहल्ला सिपाही ठाकुर में मां दुर्गा उत्सव पाण्डाल में आयोजित श्रीराम कथा का संगीतमयी वर्णन सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गये।चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।श्रद्धालुओं ने माता रानी के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है।इनकी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है।दुर्गाष्टमी पर सारा शहर मां शक्ति की महिमा व भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है।इनकी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है। दुर्गाष्टमी पर सारा शहर मां शक्ति की महिमा व भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।फूलमती मंदिर सहित शहर के अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह तड़के से लगी रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महाआरती के साथ चेतना संचार का आवाहन
शिव बारात की तरह भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
स्वयंभू गौरी शंकर मंदिर में विराजित है पूरा शिव परिवार, सावन में में दूर-दूर से पहुंचते हैं भक्त
तंत्र मंत्र छोड़, चराचर सृष्टि में रमण करने वाला ही करेगा रक्षा: साध्वी दुर्गा बाई
भक्त हरिदास की भक्ति से हुआ बांके बिहारी का प्राकट्य : गोपाल सुवेदी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :