होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  खेतिहर श्रमिकों के न्यायोचित अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर दिया जोर
 
खेतिहर श्रमिकों के न्यायोचित अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर दिया जोर
Updated: 12/1/2024 10:44:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खेतिहर श्रमिकों के न्यायोचित अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर दिया जोर |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।  राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस (इंटक) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कटहरी बाग कैंट स्थित आईएनडीडब्ल्यूएफ के कार्यालय में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष  एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां इंटक नगर अध्यक्ष सिद्घनाथ तिवारी, किला मजदूर यूनियन, एमईएस राष्ट्रीय कर्मचारी यूनियन,इंटक प्रदेश महामंत्री एच.एन.तिवारी  सहित सभी ने अशोक सिंह जी को माला पहनाकर व बुके भेंटकर और शाल ओढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत व अभिवादन किया। बैठक में कई  प्रस्ताव पास किए गए और पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया गया। जिसमें बोलते हुए अशोक सिंह ने प्रमुख मुद्दों का का जिक्र करते हुए केंद्र और राज्य की श्रम और मजदूर विरोधी नीति पर हमला बोला। उन्होंने देश के हर गरीब किसान,मजदूर, कामगार, नौजवानों,बेरोजगारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समाज के इन सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य तथा शिक्षा,रोजगार से लेकर सभी को रहने के लिए छत की व्यवस्था करवाना केंद्र और राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेवारी है। किंतु दोनों ही सरकारें अपने इस दायित्व का निर्वाहन नहीं कर रही हैं।उन्होंने प्रस्ताव के तहत वर्तमान महंगाई को देखते हुए मनरेगा वर्कर्स की मजदूरी बढ़ाए जाने, चीनी उद्योग के कामगारों के वेतन पुनरीक्षण,उत्तर प्रदेश विद्युत,टेक्सटाइल,आउटसोर्सिंग, आंगनबाड़ी, रोडवेज, कांच चूडी ,आशा वर्कर,सीमेंट,संविदा कर्मी, रसोइया,  शुगर,होटल, इंजीनियरिंग,  स्कीम वर्कर,सीमेंट उद्योग आदि के कामगारों के उत्पीड़न को रोकने तथा उनकी  समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति बनाने के साथ समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर मे मंडल स्तर पर, क्रमानुसार किसानों,मजदूरों, खेतिहर श्रमिकों के न्यायोचित अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया। बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश इंटक के  महामंत्री एच.एन.तिवारी, उपाध्यक्ष पी. एस बाजपेई, नगर अध्यक्ष सिद्घनाथ तिवारी,प्रदेश अध्यक्ष युवा इंटक आशुतोष तिवारी, उमेश शुक्ला,किला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र नाथ, महामंत्री समीर बाजपेई, जेसीएम चतुर्थ नीरज सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, नरेश तिवारी, सयुंक्त मंत्री संजय गुप्ता, प्रचार मंत्री विजय पाल,राकेश द्विवेदी, संगठन मंत्री मोहम्मद अजीम,जी.डी.शर्मा, विनोद तिवारी, राकेश कुमार,नितिन पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार, रतन कुमार आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजदू रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राहुल गांधी और देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
टोली के जरिए मर्जर के नाम पर बंद किए जा रहे विद्यालयों के विषय में गांव वासियों को देंगे जानकारी
सपाइयों ने पीडीए के महानायक का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया : भुवन प्रकाश
सेक्टर, बूथ कमेटी को रिव्यू करने के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :