होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  4.      
  5. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  6.      
  7. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  8.      
  9. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  10.      
  11. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  12.      
  13. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  14.      
  15. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  16.      
  17. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  18.      
  19. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  20.      
  21. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  22.      
  23. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  24.      
  25. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  26.      
  27. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  28.      
  29. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  30.      
  31. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  32.      
  33. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  34.      
  35. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  36.      
  37. डीएम-एसपी ने आमजन व व्यापारियों से की बातचीत ,सभी से शांति पूर्ण पर्व मानाने की अपील की,सदर कोतवाली अंतर्गत किया गया रूट मार्च
  38.      
  39. शहर गलियों के साथ प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च,एसपी ने थाना,चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजार में की वार्ता
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  हर दिन बढ़ रहा भक्तों का कारवां,बह रही भक्तिरस की बयार
 
हर दिन बढ़ रहा भक्तों का कारवां,बह रही भक्तिरस की बयार
Updated: 1/7/2025 11:50:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

हर दिन बढ़ रहा भक्तों का कारवां,बह रही भक्तिरस की बयार
-फूलमती मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा को लेकर इत्रनगरी में भक्तिरस की बयार बह रही है। मध्यप्रदेश से पधारे स्वामी आत्मानंद गिरी अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को संगीतमय कथा का रसपान करा रहे हैं। साथ ही मंदिर परिसर में संतों के डेरे के साथ धार्मिक आयोजनों का दौर भी जारी है।हर दिन कथा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।सोमवार को स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज ने भगवान की कई लीलाओं का वर्णन करते श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।कथा प्रवचन के दौरान महाराज ने श्रोताओं को भजन भी सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं और हम सब भगवान के। प्रभु के दरबार में कोई बड़ा- छोटा नहीं होता है।सूर्यदेव किसी के साथ भेदभाव नहीं करते।उनकी रोशनी सभी को एक समान ही मिलती है।सभी को जाति बंधन का भ्रम त्याग सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।कथा के दौरान पंडाल में भक्तों का खासा हुजूम उमड़ा। शाम को कथा समापन के बाद पंडाल में संगीतमय सत्संग भी किया गया।जो देर रात तक चला रहा।सत्संग समापन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
            *:-इनसेट:-1*
यज्ञशाला की परिक्रमा कर कमाया पुण्य
कन्नौज।मंदिर में कथा के साथ शतचंडी महायज्ञ का आयोजन भी चल रहा।यहां पर नैमिषारण्य धाम से पधारे यज्ञाचार्य पंडित राधेश्याम मिश्र की मंडली मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर रही।सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य कमाया।
          *:-इनसेट:-2*
सम्मेलन में जुटे संत,हुआ सम्मान
कन्नौज।फूलमती मंदिर में देश के कोने-कोने से आईं संतों की टोलियाें ने अपना डेरा डाल रखा है।सोमवार मंदिर परिसर में बने कथा पंडाल में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया।पूरे पंडाल में भगवा रंग में रंगी संतों की टोलियां अनोखी छटा बिखेर रहीं थीं।देर रात तक प्रवचन के साथ भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।बाद में मंदिर समिति ने संतों को सम्मान भी किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती का पूजन कर किया हवन व संस्कार
बसंत पंचमी पर्व पर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार
गणेश चौथ 'बप्पा' का दूध-दही से हुआ अभिषेकः गौरी गणेश, काटो क्लेश... के लगे जयकारे, कल होगा हवन और भंडारा
चतुर्थी पर गणपति का होगा 40 लीटर दूध-दही से अभिषेक
मृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ में हर घर कलश स्थापना कार्यक्रम शुरू
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :