साधक को मुक्ति दिलाने का रास्ता बताता है सत्संग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस मंदिर श्याम नगर के तत्वाधान में आयोजित सत्संग समारोह के राम जानकी मंदिर रावतपुर गांव के प्रांगण में श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या साध्वी सम्पदा बाई जी, साध्वी बबली अपने सत्संग विचार रखे अंत में आश्रम प्रभारी साध्वी चंदन बाई ने कहा कि सत्संग वह मान सरोवर है जहां पर ज्ञान रूपी मोती प्राप्त होता है। साधक को मुक्ति दिलाने का रास्ता बताता है। जिससे मानव अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने लगता है। सत्संग सब मंगलो का का मूल है भगवान की जब कृपा होती है तब मनुष्य को सत्संग और संतों का संग प्राप्त होता है तब भक्ति मजबूत होती है। सत्संग से ही मानव जीवन जीने का तरीका पता चलता है विवेक जागृत होता है और विवेक जागृत होने पर भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है और प्रेम से प्रभु की प्राप्ति होती है। मानव के करोड़ों करोड़ों जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं मानव का मन विशुद्ध होता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, अनिल गुप्ता, शिवसागर राजावत,शालनी शुक्ला माधुरी सैनी,रानी पाल, सीता देवी आदि।
|