होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  4.      
  5. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  6.      
  7. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  8.      
  9. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  10.      
  11. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  12.      
  13. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  14.      
  15. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  16.      
  17. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  18.      
  19. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  20.      
  21. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  22.      
  23. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  24.      
  25. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  26.      
  27. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  28.      
  29. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  30.      
  31. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  32.      
  33. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  34.      
  35. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  36.      
  37. डीएम-एसपी ने आमजन व व्यापारियों से की बातचीत ,सभी से शांति पूर्ण पर्व मानाने की अपील की,सदर कोतवाली अंतर्गत किया गया रूट मार्च
  38.      
  39. शहर गलियों के साथ प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च,एसपी ने थाना,चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजार में की वार्ता
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर निरस्त न किया तो आन्दोलन तेज
 
निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर निरस्त न किया तो आन्दोलन तेज
Updated: 2/5/2025 12:24:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

निजीकरण हेतु ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर निरस्त न किया तो आन्दोलन तेज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर आज केस्को मे बिजलीघर गेट पर बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर निरस्त न किया गया तो अगले सप्ताह आन्दोलन तेज किया जाएगा।
       संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा कर्मियों को निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु बड़े पैमाने पर हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबन्धन की योजना के तहत संविदा का कांट्रेक्ट समाप्त होने पर हर जगह 20 प्रतिशत छंटनी करने का आदेश है। इस तरह एक साल में ही संविदा कर्मियों की संख्या 40 प्रतिशत तक घटा दी जाएगी। संघर्ष समिति ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में 15236 नियमित और  27000 संविदा कर्मी हैं। इसी प्रकार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में 8582 नियमित कर्मचारी हैं और 23000 संविदा कर्मी हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में 853 अभियन्ता और 1241 जूनियर इंजीनियर कार्य कर रहे हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में 666 अभियन्ता और 913 जूनियर इंजीनियर कार्य कर रहे हैं।  संघर्ष समिति ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु लगभग 50 हजार संविदा कर्मियों को हटाया जाना है । निजीकरण के बाद अन्य कर्मचारियों के 23818 पद समाप्त हो जाएंगे, जूनियर इंजीनियर संवर्ग के 2154 पद समाप्त हो जाएंगे और अभियन्ता संवर्ग के 1519 पद समाप्त होने जा रहे हैं। संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रबंधन ने नियमित कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं को बड़े पैमाने पर जबरिया सेवा निवृत्ति देने की योजना बनाई है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों के बीच भय का वातावरण बनाकर निजीकरण करने की योजना कामयाब नहीं होने दी जाएगी। संघर्ष समिति व्यापक आन्दोलन की तैयारी कर रही है। सभा को भगवान् मिश्रा, इंजी.सतीश चंद, आरिफ बेग, कपिल मुनि प्रकाश, गौरव दीक्षित, विष्णु अवतार पांडेय, हशमत उल्ला खान, शिव शंकर, के. के. अवस्थी, आदर्श सिंह, ओम प्रकाश, अहमद, विनोद आदि ने संबोधित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम के निरीक्षण में सीएमओ समेत 34 कर्मचारीै अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश
सब इंस्पेक्टर सचिन सागर की 10वीं पुस्तक संगीत चक्रावली का विमोचन
ऑपरेशन त्रिनेत्र से चार घंटे में अपहतृ दुधमुंही का सफल पटाक्षेप, महिला गिरफ्तार
विकास खण्ड स्तरीय रबि कृषि निवेश मेला का हुआ आयोजन
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 116 में 10 प्रकरण मौके पर ही निस्तारित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :