होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  रंग, ना कर बेरंग’ के साथ जागरूक उत्सव का दिया संदेश
 
रंग, ना कर बेरंग’ के साथ जागरूक उत्सव का दिया संदेश
Updated: 3/16/2025 11:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

‘रंग, ना कर बेरंग’ के साथ जागरूक उत्सव का दिया संदेश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कलर्स, जो सामाजिक सरोकारों का समर्थन करने के लिए जाना जाता है, इस बार अपने कैम्पेन 'रंग, ना कर बेरंग' के साथ होली के सही मायनों पर ज़ोर देने के लिए तैयार है। यह कैम्पेन सजगता के साथ उत्सव मनाने की भावना पर ज़ोर देता है। सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, कलर्स ने यह प्रभावशाली कैम्पेन शुरू किया है, ताकि होली को ऐसा पर्व बनाया जाए जो आनंद तो दे, लेकिन डर नहीं। रंगों और हंसी-खुशी के बीच कुछ काली छायाएं भी होती हैं, जो कई लोगों, खासकर महिलाओं के लिए इस त्योहार को एक भयावह अनुभव बना देती हैं। बहुत सी महिलाओं ने होली खेलना बंद कर दिया है क्योंकि उत्सव के नाम पर उनके साथ अनुचित बर्ताव किया जाता है। इसी गंभीर समस्या को उजागर करने के लिए चैनल ने एक प्रभावशाली वीडियो जारी किया है, जिसमें पुरुषों से अपील किया गया है कि वे होली के नाम पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न करें। इसके अलावा, यह कैम्पेन पानी की बर्बादी, लापरवाह तरीके से नशा करके गाड़ी चलाना, और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उजागर करता है। यह कैम्पेन केवल समस्याओं की ओर इशारा नहीं करता, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी कदम बढ़ाता है। यह वीडियो दर्शकों से आग्रह करता है कि वे खुशी, सम्मान और जागरूकता से होली मनाएं – ऐसी होली जहां नियमों को तोड़ा न जाए, बल्कि उत्साह को बढ़ाया जाए और करुणा को प्राथमिकता दी जाए।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, कलर्स के प्रवक्ता ने कहा, “कलर्स में, हमने हमेशा यह यकीन किया है कि मनोरंजन में मानसिकता को आकार देने और बदलाव लाने की ताकत होती है। आनंद, एकता और सीमाओं को तोड़ने का प्रतीक माने जाने वाली, होली तब अपना असली सार खो देती है जब इसे अनुचित बर्ताव या नुकसान से दूषित कर दिया जाता है। अपने कैम्पेन ‘रंग, ना कर बेरंग’ से, हम सभी को यह याद दिलाना चाहते हैं कि किसी भी उत्सव में गरिमा, सुरक्षा या भलाई से समझौता नहीं किया जा सकता है

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
हरिश्चंद्र कश्यप बने उत्तर रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य जताया आभार
मदर्स डे पर इन-स्टोर सरप्राइज़ के साथ अपनी माँ को दें प्यार भरा उपहार
चार माड्यूलर ओटी का होगा निर्माण
मदर्स डे के खास मौके पर एक विशेष अभियान शुरू
कानपुर का मान बढाने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :