होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस पर डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य पुस्तिका का किया विमोचन
 
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस पर डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य पुस्तिका का किया विमोचन
Updated: 5/8/2025 8:58:00 PM By Reporter- ANKUR GUPTA

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस पर डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य पुस्तिका का किया विमोचन 
U- जनपद में सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। गुरुवार  को नवीन सभागार सरसैया घाट में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य पुस्तिका का विमोचन किया गया। जनपद के सेवा क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिवस रेड क्रॉस के कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी मनाया जाता है, जैसे कि आपदाओं के समय राहत प्रदान करना, स्वास्थ्य और सुरक्षा में सुधार करना, और संघर्ष से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए लोगों को जागरूक करना।यह दिवस रेड क्रॉस के मानवीय प्रयासों का सम्मान करने के लिए भी मनाया जाता है, जिसमें स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और भागीदारों का समर्पण और प्रतिबद्धता शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो रेड क्रॉस के संस्थापक की जयंती, रेड क्रॉस के सिद्धांतों और रेड क्रॉस के मानवीय प्रयासों का सम्मान करता है. 
यह दिन हमें रेड क्रॉस की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यों का समर्थन करने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा डॉ० राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी नगर , डॉ० संजय काला प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज, आरके अग्रवाल समाजसेवी एवं प्रबन्ध निदेशक, नेट प्लास्ट प्रालि, डा० अवध दुबे पूर्व अध्यक्ष, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन एवं अध्यक्ष-रोटरी क्लब सेण्ट्रल, डा० बीएन आचार्य पूर्व प्रधानाचार्य, होम्योपैथिक कालेज, कानपुर रोटेरियन दिनेश चन्द्र शुक्ला,चार्टड एकाउन्टेण्ट कमल त्रिवेदीपूर्व असिस्टेन्ट डिस्ट्रिक गवर्नर, रोटरी क्लब के अजय वात्यानी समाजसेवी,  सुमित मखीजा समाजसेवी, डॉ० प्रशान्त कुमार पाण्डेय फिजिशियन एवं लेखक, डा० रिचा गिरि वाइस प्रिंसपल जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज, डॉ० मनप्रीत सिंह प्रधानाचार्य गुरु नानक इंटर कॉलेज,  डॉ० धर्मेन्द्र अवस्थी प्रधानाचार्य बेनी सिंह भारत इंटर कॉलेज, भीतरगांव,  समन्वय जैन समाजसेवी,डा० किरन प्रजापति प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बैकुंठपुर, मंगलम गुप्ता प्रधानाचार्या जीआईसी, चुन्नीगंज, डा० शैलेन्द्र सिंह चौहान अस्थि रोग विशेषज्ञ केपीएम हॉस्पिटल, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान  अध्यक्ष, रामकृष्ण शाखा, भारत विकास परिषद, डा० सुबोध सिंह सीनियर मेडिकल आफिसर, एलएलआर, कानपुर,  सुनील मंगल समाजसेवी, डॉ०दिनेश चंद्र शुक्ला, 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान,आकांक्षा सिंह प्रधानाचार्य, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इ०का०, सतबरी रोड, संध्याकान्त सक्सेना चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट, डा० यूएस सिंह  समाजसेवी, मनोज सेंगर समाजसेवी, डॉ० सुभाषिनी खन्ना सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन, मनप्रीत कौर दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी, अर्चना त्रिपाठी एसीसीए,  बोसनेश भट्टाचार्या  प्रेसीडेण्ट कानपुर थैलेसिमिक्स, सीता देवी संचालिका  महिला शिक्षा मंडल हरबंस मोहाल, प्रमिला एम०डी०, हैवन होम (अनाथालय), मृदुल पाण्डे(कपिल) साहित्यकार,  उमा शुक्ला अध्यक्षा, सृजन सोसाइटी (अपना घर आश्रम),  बृजेश शर्मा वरिष्ठ नागरिक एवं प्रमुख समाजसेवी, कांस्टेबल बृजेन्द्र कुमार सरोज थाना ग्वालटोली, कांस्टेबल  अमरदेव थाना अनवरगंज, कांस्टेबल  रंजीत सिंह कार्यालय सहा० पुलिस आयुक्त, कर्नलगंज, कांस्टेबल सुरेन्द्र सोनकर, कांस्टेबल आमोद थाना काकादेव, कृष्ण शंकर तिवारी राजस्व निरीक्षक, घाटमपुर, प्रवीण वर्मा भण्डार अधीक्षक-द्वितीय, नागरिक सुरक्षा विभाग, अविजीत मिश्रा राजस्व लिपिक, घाटमपुर,  विक्रम त्रिपाठी समाजसेवी,  शाश्वत त्रिपाठी समाजसेवी,  डा० (लेफ्‌टीनेंट) उमेश प्रताप सिंह बीएनएसडी इण्टर कालेज, राजीव सिंह सेक्टर वार्डेन, नवाबगंज,  परमानन्द शुक्ला महामंत्री, श्रीमद्भगवतगीता वैदिक न्यास, नरेन्द्र श्रीवास्तव पोस्ट वार्डेन-किदवई नगर, जितेन्द्र कुमार तिवारी  डिप्टी डिवीजनल वार्डेन-कर्नलगंज, संजय तिवारीडिप्टी डिवीजनल वार्डेन-कलक्टरगंज, धनन्जय नारायण सिंहडिवीजनल वार्डेन-नवाबगंज, यशवर्धन अग्रवाल समाजसेवी व मोहित सोनी तकनीकी मैन पॉवर, भूलेख, घाटमपुर इत्यादि को प्रशस्ति पत्र व सॉल देकर  सम्मानित किया गया।
- क्यों मनाया जाता है यह दिवस
जीन हेनरी डयूनैंट जिन्हें 1859 में सोलफेरिनो की लड़ाई के बाद घायलों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया था, उन्होंने रेड क्रॉस आंदोलन की स्थापना की। उनका जन्म 8 मई 1828 को हुआ था, इसलिए उनकी जयंती को रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 - इन सिद्धांतों को भी किया गया याद
 यह दिवस रेड क्रॉस के सात मौलिक सिद्धांतों को याद करने के लिए भी मनाया गया , जिसमें  मानवता, तटस्थता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिकता, एकता और सार्वभौमिकता शामिल  हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
केंद्रीय कृषि मंत्री की अगुवाई में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान
निबंधन कार्यालय शिफ्ट करने की मिली अनुमति
पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा की गई जनसुनवाई संबंधित को दिए गए निर्देश
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही माॅक ड्रिल की, कि गई माॅनिटरिंग
मासिक मूल्यांकन समीक्षा में कानपुर परिक्षेत्र व झांसी परिक्षेत्र को प्रदेश में मिली प्रथम रैंक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :