देर रात आई आंधी-बारिश से मकान पर गिरा पेड़, बिजली का खंभा सड़क पर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बुधवार देर रात अचानक से मौसम बदल गया। आंधी बारिश के बाद दर्शन पुरवा के रामकृष्ण नगर में दो पेड़ धराशाई हो गए। इस दौरान पेड़ गिरकर स्थानिक निवासी उदय प्रताप के मकान पर आ गिरा।
मकान के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से आसपास के बिजली के खंभे और लाइन भी बुरी तरह टूट गई। वहीं, करीब 3 घंटे तक शहर की लाइट गुल रही। सुबह से मौसम ठंडा बना हुआ है। हालांकि बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का खेल जारी है।तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से पूरे शहर की लाइट काट दी गई। पूरे शहर में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रात सवा 12 से 1 बजे तक 45 मिनट में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।