होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  गुरुभक्तों ने की शंकराचार्य जी के छायाचित्र का सविधि पूजन
 
गुरुभक्तों ने की शंकराचार्य जी के छायाचित्र का सविधि पूजन
Updated: 7/11/2025 12:54:00 AM By Reporter- praduman panday

गुरुभक्तों ने की शंकराचार्य जी के छायाचित्र का सविधि पूजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।काशी के केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में आज गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के छायाचित्र के समक्ष वैदिक आचार्यों पं ओम प्रकाश पाण्डेय,के के द्विवेदी,पं भूपेंद्र जी,शिवकांत मिश्रा,राजन तिवारी जी आदि ने सर्वप्रथम गुरु व्यास पूजन कराया।जिसके अनन्तर शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन किया गया।और शंकराचार्य जी महाराज के चित्र का आरती उतारा गया।पूजन स्थल पर ब्रम्हलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का व ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का बड़ा सा छायाचित्र लगाकर उसको पुष्पों से आच्छादित कर फल,मिष्ठान व नैवेद्य अर्पित किया गया।इस दौरान सुप्रसिद्ध शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने अपनी टीम के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाला शहनाई वादन किया।जिसके साथ ही मातृशक्ति ने गुरुभजन,कीर्तन व नृत्य कर अपनी श्रद्धा को निवेदित किया।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि सर्वविदित है कि आज से ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज का मुंबई में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान शुरू हो गया है।जहां पूरे देश से सन्त,भक्त व राष्ट्र के समस्त जगदगुरुकुलम के वैदिक विद्यार्थी मुम्बई में उपस्थित होकर शंकराचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में उनसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।कल शंकराचार्य जी महाराज का मुंबई में प्रवेश मङ्गलम शोभायात्रा निकला जिसमे हजारों के संख्या में सन्तों भक्तों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।वहीं काशीवासी भक्त अपने मध्य शंकराचार्य जी महाराज को न पाकर थोड़े मायूस अवश्य रहे।लेकिन आज गुरुपूर्णिमा महोत्सव को भक्तों ने खूब धूमधाम से मनाया।सुबह से ही श्रीविद्यामठ में भक्तों का तांता लगा रहा आज दिन भर भंडारा चलेगा जिसमे भक्त भोजन,प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आज से काशी में शंकराचार्य जी महाराज के शिष्य स्वामी केशेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का संकल्पपूर्वक चातुर्मास व्रत अनुष्ठान शुरू हो गया है।

गुरुपूर्णिमा पूजन में प्रमुख रूप से-रमेश पाण्डेय,दीपेंद्र सिंह,रवि त्रिवेदी,रमेश उपाध्याय,हजारी कीर्ति शुक्ला,एस के द्विवेदी,डॉ अभय शंकर तिवारी,अनिल तिवारी,सतीश अग्रहरी,सावित्री पाण्डेय,लता पाण्डेय,मंजरी पाण्डेय,नीलम दुबे,प्रेमा तिवारी,रामचन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
स्वामी प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से दंडवत यात्रा का शुभारंभ
दो दिवसीय संयुक मार्गदर्शन शिविर का समापन
विष्णु महायज्ञ समापन पर संतों को बांटा कंबल
गुरु की महिमा और सत्संग जीवन के लिए जरुरी : महात्मा सार्थानंद
सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :