होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  50 शैय्या आयुष चिकित्सालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण
 
50 शैय्या आयुष चिकित्सालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण
Updated: 7/15/2025 5:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

 50 शैय्या आयुष चिकित्सालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर के जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज विकास खंड चौबेपुर के ग्राम निगोहा में स्थित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, औषधियों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें 120 नए मरीज तथा 39 पुराने मरीज, कुल 159 मरीजों की प्रविष्टियाँ पाई गईं।चिकित्सालय में कुल 34 स्टाफ तैनात पाए गए, जिनमें 7 चिकित्सक (आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं यूनानी पद्धति के) सम्मिलित हैं। सभी चिकित्सक अपने-अपने पद्धति अनुसार मरीजों का उपचार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनका आज का वेतन रोकने की निर्देश दिया ।उन्होंने ने पैथोलॉजी विभाग का भी निरीक्षण किया करते हुए समुचित साफ-सफाई बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीज शत्रुघ्न से जिलाधिकारी ने उपचार संबंधी जानकारी ली। मरीज ने बताया कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो रही है, जिससे वे संतुष्ट हैं।जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के समुचित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. रचना त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इस चिकित्सालय में कई असाध्य रोगों का आयुर्वेदिक, प्राकृतिक एवं पंचकर्म पद्धति से उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 200 मरीजों के असाध्य रोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की व्यवस्था, चिकित्सा पद्धतियों और स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि जनसामान्य को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करने के लिए जनसहभागिता बढ़ाई जाए। साथ ही, उन्होंने गांव-गांव प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।चिकित्सालय की ओपीडी प्रति दिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होती है, जहां मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, दिलीपनगर क्षेत्र में स्थित एक अन्य महत्वपूर्ण 50 शैय्या आयुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ कई ऐसे मरीजों को राहत मिली है जिन्हें एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। आयुर्वेदिक उपचार विशेषकर पंचकर्म थैरेपी के माध्यम से ऐसे मरीजों को नई उम्मीद मिली है।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि इस प्रकार के चिकित्सालयों का सही संचालन किया जाए और जनमानस को इसके प्रति जागरूक किया जाए तो यह वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में एक सशक्त विकल्प बनकर उभर सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर UPUMS सैफई में रक्तदान शिविर का विशेष आयोजन
जनपद में MR (मीजल्स-रूबेला) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
यूपीयूएमएस सैफई में 38 टेक्निकल ऑफिसर्स पदोन्नत,कुलपति का अभिनंदन
विश्व स्वास्थय सप्ताह पर डाॅ सहाय स्मृति प्याऊ का हुआ उद्घाटन
जच्चा बच्चा अस्पताल में महिला वेलनेस क्लिनिक की हुई स्थापना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :