होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कॉलेज की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर सीएम कार्यालय से आये जांच के आदेश
 
कॉलेज की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर सीएम कार्यालय से आये जांच के आदेश
Updated: 10/23/2025 9:05:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कॉलेज की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर सीएम कार्यालय से आये जांच के आदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। ब्रह्मानंद (बीएनडी) महाविद्यालय में नियुक्तियों के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। कॉलेज के पूर्व अस्थायी कर्मचारी शशांक शुक्ला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर प्राचार्य पर लाखों रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुदीप सक्सेना ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की थी।
इस पर प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद ने प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामले के शिकायतकर्ता शशांक ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी ने उनसे स्थायी नौकरी देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत देने से इन्कार पर उन्हें सेवा से हटा दिया गया।
- 15 से 32 लाख तक लेकर की जा रही हैं नियुक्तियां
उनकी जगह अन्य व्यक्तियों की नियुक्ति की गई। उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि जब ये नियुक्तियां की गईं, उस समय कॉलेज प्रबंध समिति का अनुमोदन समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करते हुए नियुक्तियां जारी रहीं।  शशांक ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि कॉलेज में 15 से 32 लाख रुपये तक लेकर नियुक्तियां की जा रही हैं।
- न्याय न मिलने पर मांगी थी इच्छामृत्यु की अनुमति
प्राचार्य के परिजन व करीबी लोग ही इन पदों पर नियुक्त किए गए हैं। शशांक ने प्राचार्य की कथित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की जिसमें नियुक्तियों के रेट और कथित लेन-देन का उल्लेख बताया गया है। रिकॉर्डिंग में कानपुर से लेकर प्रयागराज तक के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य के नाम भी संदर्भित किए गए हैं। उन्होंने न्याय न मिलने पर इच्छामृत्यु की अनुमति तक मांगी थी।
- प्राचार्य बोले- आरोप बेबुनियाद हैं
शशांक के पत्र के समर्थन में सुदीप सक्सेना ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें शशांक और उनके परिजनों को पार्टी से जुड़ा बताते हुए विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने का अनुरोध किया था। वहीं बीएनडी प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस आयुक्त ने किया छठ पूजा को लेकर घाटों का निरीक्षण
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान
छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था के संबंधित हुई वार्ता
ईपीएफओ ने दो दिवस उत्तरी अंचल इंडोर टूर्नामेंट 2025 का किया आयोजन
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने देश को दिए हजारों कुशल इंजीनियर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :