कल्याणपुर पनकी रोड पर आग का तांडव,6 दुकानें जल कर खाक |
U-फायर कर्मियों ने जान की बाज़ी लगाकर बुझाई आग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कल्याणपुर पनकी रोड स्थित गणपति कॉम्प्लेक्स में कल दोपहर लगी भीषण आग। आग गणपति कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी। बेसमेंट में 7 दुकानें हैं। 6 दुकानों का सारा माल जल कर राख। गणपति कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आवास विकास निवासी सरिता सिंह की अनुष्का गारमेंट्स के नाम से 3 दुकानें हैं। कल दोपहर शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने दुकान को ले लिया अपनी चपेट में। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची ऊंची आग की लपटें व धुएं का गुबार देख कर मच गया हड़कंप। लोग गणपति कॉम्प्लेक्स से निकल कर भागने लगे। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे घटना स्थल पर। और बचाव कार्य प्रारंभ किया। सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर पनकी , फजल गंज व अन्य फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल गाडियां।सीएफओ दीपक शर्मा खुद रहे घटना स्थल पर मौजूद सीएफओ दीपक शर्मा के निर्देशन में फायर कर्मियों ने आग बुझाना प्रारंभ किया। और कॉम्प्लेक्स से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गयाघंटों की कड़ी मेहनत के बाद फायर कर्मियों ने आग के ऊपर कसा शिकंजा। गणपति कॉम्प्लेक्स में सौ से ज़्यादा दुकानें हैं। फायर कर्मियों ने सूझ बूझ से आग को फैलने रोक लिया। बेसमेंट के अलावा अन्य सभी दुकानों को बचा लिया गया। अनुष्का गैगमेंट्स की ओनर सरिता सिंह ने रो रो कर बताया, एक करोड़ से ज़्यादा रुपए हुआ नुकसान।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, इतने बड़े कॉम्प्लेक्स में अग्निशमन का कोई भी इंतज़ाम नही है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नही हुई है।