होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विद्युत लोको शेड नई कार्यकारिणी में मनोज शाखा अध्यक्ष एवं योगेश मीणा मंत्री बने
 
विद्युत लोको शेड नई कार्यकारिणी में मनोज शाखा अध्यक्ष एवं योगेश मीणा मंत्री बने
Updated: 11/9/2025 11:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विद्युत लोको शेड नई कार्यकारिणी में मनोज शाखा अध्यक्ष एवं योगेश मीणा मंत्री बने 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की कानपुर में विद्युत लोको शेड एवं टी एम शेड शाखा का गठन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महामंत्री  रूपम पांडेय, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आई पी एस चौहान, संयुक्त मंत्री  बंशी बदन झा उपस्थित रहे। प्रयागराज मंडल मंत्री आशीष मिश्रा ने विद्युत लोको शेड एवं टी एम शेड कानपुर के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें मनोज कुमार को शाखा अध्यक्ष एवं योगेश मीणा को शाखा मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह ने किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन एवं फोटो पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके बाद भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक गीत, मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। आज की विशेष बात यह रही कि कानपुर सेंट्रल से कई कर्मचारियों ने युनियन की प्राथमिक सदस्यता लेकर संगठन को ज्वाइन किया, जिसमें ललित कुमार, एस के मीणा, के डी मीणा, विनय अभ्बी, इंद्रराज मीणा, ज्ञान प्रकाश, रिजवान, कुलदीप, संजय सिंह, विजय सिंह, भूप चंद, ध्रुव कुमार, अजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। विद्युत लोको शेड से कॉपरेटिव बैंक के जीते हुए डेलिगेट ऋतिक ने संघ की सदस्यता ली संगठन में नवीन दायित्व में उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया। विद्युत लोको शेड से सिनियर सेक्शन इंजीनियर के के शुक्ला को उपाध्यक्ष, कृपाल सिंह मीणा को उपाध्यक्ष, ललित कुमार को संगठन मंत्री, चेतन आनंद मिश्रा को संयुक्त मंत्री बनाया गया। उत्तम गौतम को कार्यकारी अध्यक्ष, नीलम कुशवाहा को उपाध्यक्ष, गौरी शंकर को संयुक्त मंत्री, अजीत वर्मा को संयुक्त मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्य में प्रिंस सिंह, सीता राम, चंदन ठाकुर, विरेन्द्र कुमार, संदीप दूबे, अमित गुप्ता, राजेश मीणा, अजीत कुमार, अनुपम आनंद बनाए गए। यह कार्यक्रम इंजीनियर्स फेडरेशन के जोनल संयुक्त महामंत्री आर एस भारती एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संगठन के फतेहपुर के शाखा मंत्री महेंद्र गुप्ता एवं हेडक्वार्टर के शाखा मंत्री बिरबल ठाकुर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आई पी एस चौहान ने बताया संगठन सर्वप्रथम राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं कर्मचारी हित के मूल सिद्धांत पर कार्य करती है। संगठन को वामपंथी विचारधारा से दूर रखते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा के कर्मचारियों को संगठन में जोड़ कर कार्य करती है। महामंत्री रूपम पांडेय ने अपने सहयोगी संगठन इंजीनियर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया उनके ज्वलंत मुद्दे पर संगठन गंभीर है और उच्च स्तर तक बात चल रही है और उनके साथ संगठन सदैव खड़ा रहेगा। इसके बाद उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी नवीन अध्यक्ष और शाखा मंत्री ने महामंत्री को पुनः पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष ने किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाई
सुदर्शन शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
धूमधाम से मनाया गीता महोत्सव युवाओं को स्नातक से जोड़ने की भरी हूंकार
कल्याणपुर पनकी रोड पर आग का तांडव,6 दुकानें जल कर खाक
बैठक के जरिए अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 के लिए भरी हूंकार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :