मोर्चरी में बड़े भाई की लाश, छोटा बनेगा दूल्हा
U- बारात जाने से पहले सड़क हादसे मौत हुई, पोस्टमार्टम रुकवाया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बारात जाने से पहले बड़े भाई की मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को पत्र देकर बड़े भाई का पोस्टमार्टम रुकवा दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अब शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। कागजी कार्रवाई के बाद घरवाले वापस घर लौट गए।
उन्होंने कहा- दुल्हन के घर आने के बाद शव का अंतिम संस्कार करेंगे। दरअसल शनिवार रात को दूल्हे का बड़ा भाई भांजी की शादी से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घरवालों ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। रविवार शाम को छोटे भाई की बरात जानी है। मामला जूही थाना क्षेत्र का है।
जूही राखीमंडी निवासी धर्मेंद्र (41) ई-रिक्शा चलाते थे। शनिवार को उनकी भांजी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से मर्दनपुर गुजैनी गए थे। शादी में शामिल होने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे। देर रात लौटने के दौरान पतरसा पांडु नदी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक पुल से गिर गई और वह भी खड्डे में गिर गए। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान की थी। मौत की खबर में खुशियों से भरा सारा माहौल मातम में बदल गया। धर्मेंद्र की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है। घर में बारात की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों के लिखित प्रार्थनापत्र के आधार पर पोस्टमार्टम को रुकवाया गया है।
दीपेंद्र नाथ चौधरी डीसीपी साउथ