होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मंधना प्रथम में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, डीएम ने लिया प्रस्तावित स्थल का जायजा
 
मंधना प्रथम में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, डीएम ने लिया प्रस्तावित स्थल का जायजा
Updated: 11/23/2025 11:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मंधना प्रथम में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, डीएम ने लिया प्रस्तावित स्थल का जायजा 
U-परिषदीय बच्चों को मिलेगी अनुभव आधारित शिक्षा, मंधाना में बनेगा साइंस पार्क 
U- सौरमंडल से लेकर भूकंप सिम्युलेटर तक, साइंस पार्क में होंगे इंटरएक्टिव मॉडल 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम में मंडलीय साइंस पार्क स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विद्यालय पहुँचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे और पार्क से संबंधित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे प्रत्यक्ष रूप से समझें और प्रयोगों के माध्यम से जानें। इसी उद्देश्य से साइंस पार्क को इंटरएक्टिव मॉडल पर विकसित किया जा रहा हैपार्क में सौरमंडल का प्रदर्शन, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र और ऊर्जा आधारित मॉडल लगाए जाएंगे। इन मॉड्यूल की मदद से बच्चे गति, प्रकाश, ऊर्जा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसी अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझ सकेंगे। करीब एक एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये है। पार्क में ट्रैफिक नियमों, आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी भी अलग-अलग प्रयोगों और प्रदर्शन मॉड्यूल के माध्यम से दी जाएगी। यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स आधारित शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साइंस पार्क में 20 से 25 साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (स्टेम) प्रदर्शनी लगेंगी। आइआइटी और लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। यहाँ बाल विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले और अन्य स्टेम गतिविधियों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे बच्चे केवल देख ही नहीं, बल्कि खुद भी प्रयोग कर सकें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कृषि चौपाल में किसानों को दी पराली प्रबंधन की जानकारी
एनुअल स्पोर्ट्स डे पर सम्मानित हुए राष्ट्रीय व स्टेट लेवल के खिलाड़ी
28 वें नेत्र शिविर में ऊमडी मरीजों की अपार भीड़
यातायात माह के चलते जागरूकता अभियान जारी
मोर्चरी में बड़े भाई की लाश, छोटा बनेगा दूल्हा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :