विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की दी जानकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सरवनखेड़ा ब्लाक कानपुर देहात परिसर में किसानों की जागरूकता के लिए विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी/प्रशिक्षण एवं रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहायक खंड विकास अधिकारी विमल सचान ने सरकार की ओर से चल रही किसान पारदर्शी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को जानकारी देने के लिए समय-समय पर गोष्ठी व मेले का आयोजन किया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने किसानों को खेती करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने इस मौसम में रबी की फसलों की जानकारी दी। डॉ खान ने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी को अपनी भूमि में मृदा का परीक्षण कराने तथा पोषक तत्वों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ अंकुर प्रियदर्शी पशु चिकित्सा अधिकारी, देवेंद्र सिंह लघु सिंचाई विभाग, मनीष फसल बीमा, प्रदुमन यादव सहायक विकास अधिकारी, विजय कटियार बीटीएम, रोहित वर्मा, विकास कमल, मुकेश कुमार एटीएम, अजीत कुमार एटीएम सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।