होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  दीक्षारंभ का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त बनाना: डॉ मौर्या
 
दीक्षारंभ का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त बनाना: डॉ मौर्या
Updated: 12/16/2025 11:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दीक्षारंभ का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त बनाना: डॉ मौर्या 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए कानपुर के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ–सह–ओरिएंटेशन कार्यक्रम का पाँचवाँ दिन अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी. एल. मौर्य के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के प्रथम वक्ता विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबंधित नियमों व अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने अध्ययन प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियों, वित्तीय सहायता योजनाओं तथा उनके आवेदन की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया, जिससे नवप्रवेशित छात्र अपने शैक्षणिक जीवन को सुचारु रूप से आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम के द्वितीय वक्ता कृष्णवीर सिंह शाक्य रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, सही अध्ययन सामग्री के चयन तथा निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सफल साक्षात्कार के लिए आवश्यक आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, संवाद कौशल एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जो विद्यार्थियों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. सी. एल. मौर्य ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त बनाना है, ताकि वे विश्वविद्यालय जीवन के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। उन्होंने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से प्राप्त मार्गदर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। पाँचवें दिन के सत्रों ने विद्यार्थियों को अनुशासित, लक्ष्यपूर्ण एवं सफल शैक्षणिक जीवन की दिशा में प्रेरित किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एसआईआर की प्रगति पर डीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक,मांगा सहयोग
पाक पर ऐतिहासिक जीत के 54 साल: अमर जवान चौक पर गूँजे 'भारत माता की जय' के नारे
एडीजी जोन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन
स्वच्छता ही सेवा-2025 समापन समारोह
कबूतर पक्षी फैलाते है कि संक्रमित बीमारियां,हो जाएं होशियार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :