रैन-बसेरों की व्यवस्था चाक-चौबंद करने नगर आयुक्त ने दिए आदेश
U- पिछले दिनों डीएम के निरीक्षण में रैन-बसेरों में मिली अव्यवस्था पर नगर आयुक्त के तेवर हुए कडे़
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर में बढ़ती ठंड़ को देखते हुए डीएम जीतेंद्र कुमार सिंह ने पिछले दिनों रैन-बसेरों कि दौरा किया। जिस पर उन्होंने आदेश जारी करते हुए कोई भी ठंड में खुले विशेष कर रात में नहीं सोयेगा, रैन-बसेरों में व्यवस्थाओं पर फटकार भी लगाई। नगर निगम को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।आदेश के अनुरूप नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अपर नगर आयुक्तों को रात्रि में भ्रमण करके शेल्टर होम्स/रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धि के सम्बन्ध में निरीक्षण कर रिपोर्ट करने के आदेश दिये। अनूप बाजपेयी अपर नगर आयुक्त द्वारा दो शेल्टर होम, उस्मानपुर नवाबगंज मैटरनिटी एवं बीएन भल्ला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। बीएन भल्ला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान 30 बेड/तख्त, 28 गद्दे, 30 कम्बल, 02 दरी व अन्य सुविधायें पायी गयी। निरीक्षण के दौरान कुछ कम्बल फटे पाये जाने पर तत्काल सहायक अभियन्ता से नये कम्बल देने के निर्देश दिये गये। एक शौचालय बन्द पाया गया, जिसे तत्काल ठीकराकर क्रियाशील करने के निर्देश सहायक अभियन्ता को दिये गये। शेल्टर होम में अलवा जलते हुए पाया गया।उस्मानपुर शेल्टर होम में निरीक्षण के दौरान सबमर्सिबल पम्प खराब पाया गयौ निर्देश दिये गये कि तत्काल सबमर्सिबल पम्प को ठीक कराया जाये। वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पानी का शेल्टर होम में खड़ा करा दिया जाये। मौके पर अलाव बुझा पाया गया, जिसे तत्काल जलवाया जाये। वहीं, संतोष यादव अपर नगर आयुक्त द्वारा जोन-2 के शेल्टर होम क्रमशः श्याम नगर, डिफेन्स कालोनी जाजमऊ एवं पहाड़पुर का निरीक्षण किया किया गया। निरीक्षण के समय जोनल अधिकारी श्री विजय कुमार उपस्थित रहे। श्याम नगर शेल्टर होम में निरीक्षण के दौरान 15 बेड/तख्त, 20 गद्दे, 20 कम्बल, 02 दरी, 20 चादरें, 02 बाल्टी,इमरजेन्सी प्रकाश हेतु टार्च, पुरूष व महिला शौचालय व 04 पंखा मौके पर पाया गया, जो क्रियाशील थे। मौके पर उपस्थिति पंजिका भी निरीक्षण किया गया। श्याम नगर शेल्टर होम की क्षमता 20 है, मौके पर कई व्यक्तियों उपस्थित पाये गये, जिनका उपस्थिति पंजिका से मिलान किया गया। जाजमऊ डिफेन्स कालोनी शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 08 बेड/तख्त, 08 गद्दे, 08 कम्बल, 08 चादरें, 01 बाल्टी, पुरूष व महिला शौचालय व 03 पंखा मौके पर पाया गया, जो क्रियाशील थे। इस शेल्टर होम की क्षमता 20 है, अवगत कराया गया कि शेल्टर भी सभी सुविधायें है, जैसे-जैसे व्यक्ति आते है, व्यवस्थायें उपलब्ध करायी जाती है। पहाडपुर शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 50 क्षमता वाले शेल्टर होम में 43 तख्त/बेड, 50 गद्दे, 50 कम्बल, 02 दरी, 50 चादरे, 06 बाल्टी, 06 मग, 50 स्टील गिलास 02 गैस, पेयजल, पुरूष एवं महिला के 4-4 शौचालय व 10 पंखा मौके पर पाये गये। जगदीश यादव, अपर नगर आयुक्त द्वारा जोन-4 के अन्तर्गत क्रमशः लाला लाजपत राय, परमट पेट्रोल पम्प के पीछे, मछली वाले हाते के सामने, भैरवघाट मार्ग पर, वर्कशाप परिसर चुन्नीगंज शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शेल्टर होम में समस्त व्यवस्थायें चुस्त दुरूस्त पायी गयी। भैरवघाट व मछली वाले हाते के शेल्टर होम में रंगाई पुताई का कार्य भी प्रगति पर पाया गया।इसी प्रकार जोन-5 के अन्तर्गत जागेश्वर अस्पताल गोविन्द नगर, रत्न शुक्ल इण्टर कालेज, दर्शन पुरवा सर्वधर्म चैक, पनकी मन्दिर कर निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्था ठीक पायी गयी।